TMD Update: लीड एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी जल्दी बंद होने की कगार पर पहुंचा शो, पांच साल के लीप के बाद...

Teri Meri Doriyaann Update: स्टार प्लस के शो तेरी मेरी दूरियां में साहिबा का किरदार निभाने वाली हिमांशी पाराशर ने इस शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। विजयेंद्र कुमेरिया की मुख्य भूमिका वाली इस शो की टीआरपी लगातार कम होती जा रही है और अब यह शो बंद होने वाला है।
शो के बंद होने के बारे में हाल ही में हिमांशी ने बताया कि वह शो और अपने कैरेक्टर से इमोशनल रूप से बहुत जुड़ी हुई हैं। हिमांशी ने कहा, "मैं शो और अपने रोल साहिबा से इमोशनल रूप से बहुत जुड़ी हुई हूं। साहिबा का रोल निभाना एक शानदार एक्सपीरिएंस था, लेकिन पांच साल के लीप के बाद दर्शकों की संख्या में गिरावट आई। तब से, स्क्रिप्ट में कई बदलाव हुए, कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन किसी तरह शो को छह महीने पहले की तरह दर्शक नहीं मिल पाए।
एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'मैं स्क्रिप्ट पर कमेंट करने वाली कोई नहीं हूं और मुझे लगता है कि यह चैनल का फैसला है और मैं इसका सम्मान करती हूं। आखिरकार यह बिजनेस है और शो को अच्छी व्यूवरशिप मिलनी चाहिए।"
इससे पहले विजयेन्द्र कुमेरिया ने भी इस शो के बंद होने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- 'अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुझे अभी इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। हमारे पास कोई आधिकारिक खबर नहीं पहुंची है।'
शो मुख्य किरदार साहिबा की मौत के बाद ये शो चर्चा में रहा है। साहिबा की मौत के बावजूद, एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर एक नया रोल निभाते हुए सीरीज में बनी हुई हैं। साहिबा की दुखद मौत के बाद, अकीर और अंगद (विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर) के किरदार दिल टूट जाते हैं। उनकी भावनाएं तब और बढ़ जाती हैं जब वे गुरनूर से मिलते हैं, जो एक नया किरदार है जो साहिबा से काफी मिलता-जुलता है।
रहस्यमय अतीत वाली सिंगर के रूप में पेश की गई गुरनूर एक म्यूजिक टीचर के रूप में नौकरी की तलाश करती है। अकीर जो कि साहिबा का बेटा और अह वह गुरनूर करीब आता है, जबकि अंगद को एक अजीबोगरीब जुड़ाव महसूस होता है। इन नाटकीय मोड़ के बावजूद, शो के संभावित बंद होने की अटकलें फैलती रहती हैं।
जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 'तेरी मेरी डोरियां' 14 जुलाई को बंद होने जा रहा है। इस शो में रूपम शर्मा, जतिन अरोड़ा, तुषार ढेम्बला और प्राची हाडा भी पैरेलल लीड के तौर पर शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











