TV Shows: बड़े जोरों-शोरों से शुरू किया था शो, दर्शकों की रुसवाई की वजह से चंद महीनों में ही बंद करना पड़ा शो

Flop TV Shows: टीवी की दुनिया में हर महीने कितने ही शो आते हैं और कितने ही शो बंद हो जाते हैं। कुछ शोज तो ऐसे भी होते हैं जिनका प्रचार इतनी जोर-शोर से किया जाता है कि लगने लगता है कि वो शो तो खूब चलेगा लेकिन चंद महीने बाद ही उनकी हवा निकल जाती है।
आज हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताएंगे जिन्हें लेकर कहा जा रहा था कि ये शो काफी हिट साबित होंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं, वो दर्शकों के दिल पर उतरने में कामयाब नहीं हो पाए और इन्हीं शो की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है।
तेरे इश्क में घायल
कलर्स टीवी के 'तेरे इश्क में घायल' में रीम समीर, गशमीर महाजनी और करण कुंद्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह शो बियॉन्ड ड्रीम्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह एक फैंटेसी-फिक्शन ड्रामा है जो जल्द ही बंद होने वाला है। इसके ऑफ-एयर होने की खबर की पुष्टि खुद टीवी शोज के निर्माताओं ने की है।
प्यार के सात वचन-धर्मपत्नी
फहमान खान और कृतिका यादव का कलर्स टीवी के शो 'प्यार के सात वचन - धर्मपत्नी' के लॉन्च पर फैंस ने अपनी पूरा जान लगा दी। यही नहीं, फहमान ने इसी शो के चक्कर में 'इमली' जैसे हिट शो को भी छोड़ दिया। बालाजी टेलीफिल्म्स का ये शो दो अलग-अलग व्यक्तित्वों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो समाज के अलग-अलग जगहों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन किस्मत से बंधे हुए हैं। दुख की बात है कि ये शो भी बमुश्किल 6 महीने चलने के बाद ऑफ एयर हो रहा है।
बड़े अच्छे लगते हैं 2
बड़े अच्छे लगते हैं 2 सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है। दर्शक राम और प्रिया की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे थे। लेकिन जैसे ही इस शो ने लीप लिया, बस इस शो की TRP गिरना शुरू हो गई। नीति टेलर के कमबैक को लेकर दर्शकों को खूब मसाला पेश किया गया, पूजा ने भी प्रेग्नेंसी के बाद इस शो में जान डालने की कोशिश की लेकिन सभी सितारे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हुए और नतीजा यह हुआ कि शो के लीप लेने के तीन महीने बाद ही ये शो अब बंद हो रहा है।
बेकाबू
एकता कपूर बड़ी शिद्दत से अपना नया शो 'बेकाबू' लेकर आई थीं, जो एक परी और एक दानव की प्रेम कहानी को बताता है। इस शो में मुख्य भूमिका में शालीन भनोट, ईशा सिंह और मोनालिसा हैं। ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि शो को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पा रहा है और यही वजह है कि ये शो अब बंद हो रहा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications















