कार एक्सीडेंट में हुईं 2 लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस की मौत, शूटिंग खत्म करने के बाद हादसा !
साउथ टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी अनुसार एक गंभीर कार एक्सीडेंट में दो टीवी एक्ट्रेस की मौत हो गई है। ये घटना तब हुई जब वे दोनों अपनी शूटिंग खत्म करके घर वापस कर रहे थे। एक वेबसाइट की खबर अनुसार इस एक्सीडेंट में अपनी जान गंवाने वाली एक्ट्रेस का नाम तेलुगु टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा था।
अनुषा रेड्डी और भार्गवी अपनी शूटिंग खत्म करने के बाद घर की तरफ लौट रही थीं। ये दुर्घटना बुधवार को सुबह विकाराबाद के करीब हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये एक्सिडेंट अचानक कार के सामने ट्रक के आने से हुआ है। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए सड़क पर गाड़ी को साइड लेने की कोशिश की।

लेकिन इस दौरान वह कार का बैलेंस संभाल नहीं पायीं। उनकी कार सीधे तौर पर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इस गंभीर हादसे में दोनों को बुरी तरह चोट आयी। आपको बता दें कि इस कार में 4 एक्ट्रेसेज मौजूद थीं। जिसमें से दो ने अपनी जान गंवा दी। दो गंंभीर तौर पर घायल हो गई।
अपनी जाव खोने वाली एक्ट्रेस अनुषा और भार्गवी की उम्र महज 20 साल के करीब थी। भार्गवी टीवी शो मुत्याला मुग्गू में निगेटिव भूमिका निभा रही थीं। अनुषा भी कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
वैसे कई बार देखा गया है कि सेट पर लीड एक्टरों को बड़े हादसे का शिकार होना पड़ता है। कई बार एक्टर शूटिंग के दौरान अपनी जान को बचाते हुए नजर आते हैं। ऐसे कई एक्टर हैं जो शूटिंग के दौरान अपनी जान गंवाने से बचे हैं। यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications