Shock.. प्रत्यूषा बनर्जी के बाद..स्टार एक्टर ने शादी के बाद लगाई फांसी...

साउथ इंडियन टीनी एक्टर प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। साल भर पहले उन्होंने पावनी रेड्डी से शादी की थी।

By Prachi Dixit

साउथ इंडियन टीवी एक्टर प्रदीप कुमार की बुधवार को सुबह 4 बजे अपने हैदराबाद वाले घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जिस दौरान प्रदीप ने सुसाइड कमिट की उनकी पत्नी पावनी रेड्डी घर पर नहीं थीं।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सुसाइड की जगह से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप ने अपने अलकापुरी स्थित निवास पर फांसी लगाई। प्रदीम और उनकी पत्नी पावनी तेलुगु टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल रहे हैं।

प्रदीप ने अग्निपुलु, आरूगुर प्रतिव्रतालु और अन्य कई धारावाहिकों में नायक का किरदार निभाया था।उन्हें खास पहचान तेलुगु टीवी शो 'सप्था मात्रिका' से मिली।

prdeep kumar

फिलहाल तो इस सुसाइड के पीछे कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई एक्टर आर्थिक स्थिति तो कई बार निजी जिंदगी की परेशानियों से निपटने के लिए सुसाइड का रास्ता चुनते हैं। टीवी और फिल्म के ऐसे कई एक्टर हैं जिनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।

यहां देखें एक खास रिपोर्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X