..................... श्री गणेश फेम जागेश मुकाती का निधन Television TV Show Shree ganesh and amita ka amit actor jagesh mukati died - Hindi Filmibeat

टीवी जगत को बड़ा झटका, श्रीगणेश की भूमिका निभाने वाले एक्टर 'जागेश मुकाती' का निधन !

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय श्रीगणेश और अमिता के अमित जैसे टीवी शो से पहचान बना चुके एक्टर जागेश मुकाती का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते 4 दिन से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 10 जून की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके परिजनों ने बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। कोरोना काल के कारण अधिक लोग नहीं पहुंच पाए। केवल करीबी लोग उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने दुखी होकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। अंबिका ने लिखा है कि दयालु, सहायक।

jagesh mukati

जल्द ही चले गए। आपकी आत्मा को शांति प्राप्त हो। प्रिय मित्र जागेश तुम हमेशा यादों में रहोगे। आपको बता दें कि बीमार होने से पहले जागेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं।

वह लगातार लाॅकडाउन और कोरोना को लेकर अपने कई वीडियो पोस्ट करते रहे हैं। ऐसे में इस तरह उनके निधन की खबर ने टीवी जगह को गहरा झटका दिया है। हिंदी टीवी शो के साथ जागेश गुजराती टीवी शो और फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। बीते दो महीने में सिनेमा ने इरफान खान, ऋषि कपूर , वाजिद खान, प्रीता मेहता, मनमीत ग्रेवाल के अचानक निधन ने सिनेमा को आहात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X