करण जौहर के बाद ये टेलीविजन कपल बने दो बेटियों के पैरेंट्स..
करण जौहर के बाद देबिना और गुरमीत दो बेटियों के पैरेंट्स बने। उन्होंने दोनों को गोद लिया है।
करण जौहर अभी एक दिन पहले ही दो जुड़वा बच्चों के पापा बने हैं। करण जौहर के बाद अब एक और टेलीविजन स्टार ने गुड न्यूज सुनाई है। जी हां गुरमीत चौधरी और देबिना ने दो बेटियों के माता-पिता बने हैं। इन्होंने दो बेटियां गोद ली हैं।
जी हां 9 साल पहले शादी के बंधन में बंधे गुरमीत ने दोनों बेटियों को अपने गृहनगर भागलपुर के जरमपुर से गोद लिया है। इनकी उम्र लता और पूजा है जो 9 और 6 साल की हैं। गुरमीत और देबीना ने बताया कि बेटियों को अडॉप्ट करने से पहले उन्होंने अपने दोस्त और काउंसलर से बात की।

गुरमीत ने बताया कि वो पिछले दो साल से गोद लेना चाह रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी से बात की और अब कागजों पर दस्तखत करना बाकी रह गया है। काउंसर की बात मानते हुए गुरमीत और देबिना ने फैसला लिया है कि उनकी बेटियां फिलहाल पटना में एक साल रहेंगी ताकि मुंबई जैसे बड़े शहर में उन्हें एडजस्ट करने में परेशानी ना हो।
दोनों ने बच्चियों का एडमिशन पटना के बड़े स्कूल में करवाया है क्योंकि जरमपुर बहुत छोटा सा शहर है वहां उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती। गुरमीत ने कहा, 'एक साल तक दोनों पटना में ही पढ़ाई करेंगी। इसके बाद अगले साल दोनों को वो मुंबई ले आएंगे और अपने साथ रखेंगे। मेरा भाई और उसकी फैमिली पटना में रहते हैं। तब तक वो ही दोनों बेटियों की देखभाल करेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications











