इंदिरा गाँधी पर टीवी सीरियल जल्द

कई बेहतरीन फिल्मों के लेखक अतुल तिवारी इस विषय पर काम कर रहे हैं और वे ही इसके लिए संवाद लेखन भी करेंगे। अतुल तिवारी इससे पहले फिल्म लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह फिल्म के लिए लेखन कर चुके हैं। अभी वे कमल हसन के लिए भी एक फिल्म का लेखन कर रहे हैं। इस बारे में अधिकारी ब्रदर्स का कहना है कि यह इस तरह का विषय है कि दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
चूंकि इंदिरा गाँधी की जिंदगी के बारे में हमेशा लोगों के मन में उनकी नीजी जिंदगी के बारे में कई सवाल अब भी हैं। यह धारावाहिक उन्हीं सवालों का जवाब देगा। अधिकारी ब्रदर्स का कहना है कि धारावाहिक बनाने से पहले वे सोनिया गाँधी से सहमति लेंगे और उनके पास शुरुआत के 10 एपिसोड भेजे जायेंगे। अगर उन्होंने इस पर रजामंदी देदी तभी वे काम को आगे बढ़ाएंगे। हालाँकि उनका दावा है कि वो इस सीरियल के माध्यम से किसी तरह वह विवाद खड़ा नहीं करना चाहते। वे सिर्फ एक अच्छी कहानी कहना चाहते हैं।
अब अगर सोनिया गांधी से हरी झण्डी मिल जाती है तो सीरियल की शुरुआत नवम्बर महीने से की जाएगी। फिलहाल इसके लिए सारे किरदारों का भी चुनाव नहीं किया गया है। लेकिन निर्माण कर्ताओं को ऐसे चेहरे की खोज है, जिसका चेहरा इंदिरा गाँधी से मिलता जुलता हो। इस सीरियल में इंदिरा के बच्चपन के पलों को भी खासतौर से फिल्माने की कोशिश की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











