B'DaySpcl 12 साल की उम्र में आमिर खान के साथ डेब्यू,ये हैं बेहद खूबसूरत सुपरस्टार
बड़े पर्दे पर आपने कई सारी क्वीन यानी की सुपरस्टार एक्ट्रेस देखी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी खूबसूरती के चलते छोटे पर्दे की ये क्वीन सभी सुपरस्टार एक्ट्रेस पर भारी पड़ रही हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं जेनिफर विंगेट की। जेनिफर को हमारी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 30 मई यानी कि आज जेनिफर का जन्मदिन है। 12 साल की उम्र में उन्होंने आमिर खान की फिल्म अकेले हम अकेले तुम से डेब्यू किया।

जेनिफर के करियर की बात की जाए तो साल 2017 में उन्होंने बेहद में ग्रे सेड भूमिका से सभी को चौंका दिया। वहीं इस साल वह बेपनाह में ढेर सारी मोहब्बत लेकर आयी हैं।
गौरतलब है कि असल जिंदगी में भी जेनिफर अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचानी जाती है। जेनिफर की इन तस्वीरों को देखकर आसानी से कहा जा सकता है कि वह बॅालीवुड की किसी स्टार एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
वह असल में छोटे पर्दे की क्वीन हैं।यहां देखिए जेनिफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें और उनके जीवन के कुछ बड़े राज..


Click it and Unblock the Notifications
