कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए टॉप टीवी निर्माता और स्टार्स- देंखे वीडियो
कोरोना वायरस की वजह से आए इस संकट में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर संभव मदद दे रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सदस्य राहत कोष में आर्थिक मदद दे रहे हैं, वहीं कुछ सितारे दिहाड़ी मजदूरों के खाने- रहने की समस्या का भी समाधान कर रहे हैं।
अब टॉप निर्माताओं के प्रयासों के साथ पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री इस महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है। इस पहल में निर्माता एकता कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इसमें अन्य शीर्ष निर्माता जैसे कि बिनैफर कोहली, गुल खान, फाजिला अल्लाना, अभिषेक रेगे, जेडी मजेठिया और अनिल वनवारी भी शामिल हैं।

इस अनोखे और मजेदार वीडियो में घर पर रहने के महत्व पर जोर दिया गया है। विभिन्न चैनलों के विभिन्न शो के इन अभिनेताओं के एक साथ आने के पीछे का मकसद कोरोना के खिलाफ सरकार की लड़ाई में लोगों को एकजुट करना है।
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on


Click it and Unblock the Notifications