टीवी की बड़ी खबरें: केतकी दवे के पति रसिक दवे, भाबीजी एक्टर दीपेश का निधन, अनुपमां से बाहर पारस
पिछले महीने टीवी की दुनिया के लिए दुखी कर देने वाली खबरें आती रहीं। भाबीजी घर पर हैं एक्टर दीपेश भान के निधन से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध रह गई। दीपेश भान के निधन की वजन ब्रेन हेमरेज बताई गई। क्रिकेट खेलने के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। वहां पर मौजूद लोगों ने दीपेश को उठाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। अस्पताल में ले जाने के दौरान दीपेश को मृत बता दिया गया। भाबीजी घर पर हैं में मलखान की भूमिका से दीपेश भान को लोकप्रियता मिली। 2005 में वह मुंबई आए थे।
इसके बाद 30 जुलाई को टीवी की मशहूर अभिनेत्री केतकी दवे के पति रसिक दवे का निधन हो गया। रसिक दवे मशहूर चरित्र अभिनेता हैं और गुजराती फिल्म और थिएटर का जाना माना नाम हैं। बा बहू और बेबी से बा के यादगार किरदार में मशहूर हुईं एक्टर सरिता जोशी जो हाल ही में अनुपमा में भी बा के किरदार में दिखाई दी थीं, केतकी दवे की मां हैं। वहीं कॉमेडियन एक्टर पूर्वी जोशी केतकी दवे की बहन हैं। रसिक दवे के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री ने जोशी - दवे परिवार के साथ सहानुभूति जताई।

जहां एक और कुछ लोगों के परिवार में दुख छाया रहा वहीं कुछ एक्टर्स अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़े। स्वयंवर मीका दी वोटी का फिनाले हुए और आखिरकार मीका सिंह को अपनी राजकुमारी मिली। मीका सिंह ने अपनी पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी को अपने पार्टनर के रूप में चुना है। ग्रैंड फिनाले में प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। आकांक्षा पुरी के बारे में आपको बता दें कि, उन्होंने वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में शो में एंट्री की थी और अब वो शो जीत चुकी हैं। देखिए जुलाई के महीने में टीवी की दुनिया की सभी बड़ी खबरें।

दीपेश भान की पत्नी पर लाखों का कर्ज़
मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और बेटे के साथ लोन भी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दीपेश ने कुछ समय पहले मुंबई में घर खरीदा था। जिसका लाखों का होम लोन बकाया पड़ा हुआ है। दीपेश की पत्नी भी कोई नौकरी नहीं करती हैं। ऐसे में दीपेश के परिवार के सामने आर्थिक दिक्कत लगातार बनी हुई है। जनवरी 2021 में दीपेश के बेटे का जन्म हुआ था। बेटे और पत्नी के साथ वह इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर करते रहते थे। साथ ही कॉमेडी रील वीडियो भी बनाया करते थे। निधन से पहले भी वह फैंस को अपने इस आखिरी कॉमेडी वीडियो से हंसाते हुए चले गए।

पारस कलनावत को अनुपमां से निकाला गया
स्टार प्लस के शो अनुपमां में समर का किरदार निभाते थे एक्टर पारस कलनावत क्योंकि अब पारस को शो से बाहर निकाल दिया गया है। राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस ने एक सावर्जनिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि पारस का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया है। इसका कारण है पारस के किसी और चैनल के शो को साईन कर लेना। दरअसल, अनुपमां का कॉन्ट्रैक्ट साईन करते समय, पारस के सामने यही शर्त रखी गई थी कि जब तक वो अनुपमां का हिस्सा हैं तब तक पारस किसी भी और चैनल के किसी शो का हिस्सा नहीं बन सकते। लेकिन पारस ने ये शर्त नहीं मानी और झलक दिखला जा साईन कर लिया।

पायल - संग्राम की शादी
बिग बॉस और लॉक अप जैसे रियलिटी शो की प्रतिभागी पायल रोहतगी ने 9 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी कर ली। ये शादी आगरा में हुई और शादी की तस्वीरों में पायल और संग्राम बेहद खूबसूरत नज़र आए। पायल, संग्राम से एक रियलिटी शो पर ही मिली थीं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 2014 में संग्राम ने पायल से सगाई कर ली और तब से ये कपल लिव इन रिलेशनशिप में था।

करण वाही की वापसी
टीवी की दुनिया के सुपरस्टार करण वाही ने सालों बाद डेली सोप पर अपनी वापसी की है। करण वाही यूं तो टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं लेकिन वो अक्सर या तो किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नज़र आते हैं या फिर किसी रियलिटी शो में बतौर प्रतिभागी नज़र आते हैं। करण ने टीवी सीरियल करना काफी पहले छोड़ दिया था। उन्होंने 2012 में आखिरी टीवी सीरियल किया था। अब 10 साल बाद करण वाही, स्टार भारत पर नियति फातनानी के साथ सीरियल चन्ना मेरेया के साथ अपनी वापसी कर चुके हैं।

झलक दिखला जा 10
टीवी पर रियलिटी शो खत्म होने का नाम ही नहीं लेते हैं और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है। झलक दिखला जा अपने 10वें सीज़न के साथ वापसी कर रहा है और इस शो को जज करेंगे नोरा फतेही, करण जौहर और माधुरी दीक्षित। हालांकि, रिपोर्ट्स थीं कि इस शो को जज करने के लिए काजोल को अप्रोच किया गया था लेकिन काजोल ने ये ऑफर ठुकरा दिया। प्रतिभागियों की बात करें तो शो में पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे का नाम सामने आ रहा है।

बिग बॉस ओटीटी 2 कैंसिल
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 इस साल कैंसिल कर दिया गया है। पिछले सीज़न के होस्ट करण जौहर ने इस साल शो करने से मना कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के कैंसिल होने के बाद बिग बॉस 16 पर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। जहां, शो का प्री प्रोडक्शन खत्म होने को है वहीं जल्दी ही सेट बनना भी शुरू हो जाएगा। सलमान खान पहले ही इस सीज़न को कंफर्म कर चुके हैं।

सलमान खान की बिग बॉस फीस
सलमान ने इस बार बिग बॅास होस्ट करने के लिए अपनी फीस को तीन गुना अधिक बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि सलमान की फीस सारे कंटेस्टेंट की फीस मिलाने के बाद भी कई गुना अधिक है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक किसी भी टीवी होस्ट को दिए जाने वाली सबसे अधिक फीस होगी। फिलहाल इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में इसकी चर्चा जारी है। बिग बॅास 16 के लिए सलमान खान ने 1000 करोड़ के करीब की फीस की मांग की है।

अंकिता लोखंडे के बारे में अफवाहें
कुछ महीने पहले अंकिता लोखंडे की शादी हुई। शुक्रवार को यह खबर वायरल होने लगी कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही विक्की जैन पिता बनने वाले हैं।सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह तब फैलने लगी जब राखी सावंत ने भी इसे स्वीकार किया कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं बेबी बंप के साथ अंकिता की एक तस्वीर भी वायरल हुई। लेकिन अब इन सभी खबरों को गलत बताया जा रहा है।

अनुपमां के संधर्ष
टीवी की अनुपमां, रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। 'ह्युमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए रूपाली गांगुली ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया कि, कैसे उनके पिता हमेशा उनका मदद करते थे और पति अश्विन हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने ये भी शेयर किया कि कैसे टीनएज के दौरान उनके पिता भी अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'स्कूल के बाद मैं सेट पर जाती थी और उनके निर्देशन में बन रही फिल्मों के सेट पर हर फ्रेम को देखती थी। इस बीच, हिरोइन कैसे बन गई पता ही नहीं चला। एक बार एक्ट्रेस ने पापा की फिल्म छोड़ दी और उन्होंने मुझे फिल्म में ले लिया, बस तभी 12 साल की उम्र में एक्टिंग का कीड़ा मुझे काट लिया। लेकिन, जल्द ही दो फिल्में पापा की फ्लॉप हुई और सब बदल गया। मैंने बुटीक, कैटरिंग भी की. एक पार्टी में मैं वेटर थी, जिसमें मेरे पापा ही मेहमान थे।'

शहनाज़ गिल की दूसरी फिल्म
सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने के बाद शहनाज़ गिल परदे पर अनिल कपूर के साथ एंट्री लेंगी। एक रिपोर्ट की मानें तो शहनाज़ गिल ने अपनी अगली फिल्म साईन कर ली है जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी और इसे प्रोड्यूस करेंगी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर। ये फिल्म एक मॉडर्न फैमिली ड्रामा होगी जो आज के रिश्तों में उलझी हुई एक कहानी होगी। फिल्म में शहनाज़ मुख्य भूमिका में ही दिखाई देंगी और उनका दमदार रोल होगा।

खतरों के खिलाड़ी से बाहर शिवांगी जोशी
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस 'शिवांगी जोशी' खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन से बाहर हो चुकी हैं। 'पार्टनर्स वीक' में प्रतियोगियों को करो या मरो की स्थिति का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें चुनौती में मोड़ के हिस्से के रूप में अपने स्वयं के भागीदारों के साथ आमना-सामना करना पड़ा। अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद, उसने एलिमिनेशन स्टंट पूरा किया लेकिन प्रतीक से बस एक सेकंड में हार गई जिससे उसकी यात्रा समाप्त हो गई। केप टाउन में रहने के दौरान, शिवांगी ने अपने साथी प्रतियोगियों के साथ अच्छी तरह से संबंध बनाए और उन्हें और अधिक जानने के लिए ऑफ-स्क्रीन अपना समय बिताया ।


Click it and Unblock the Notifications











