DHAMAKA: करण सिंह ग्रोवर का दमदार कमबैक.. फैंस हो जाएं तैयार!

बिपाशा बसु से शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर अब करने जा रहे हैं नए टीवी शो से टीवी दुनिया में वापसी की तैयारी।

By Prachi

बिपाशा बसु से शादी के बाद ऐसा लगा कि करण सिंह ग्रोवर ने टीवी और फिल्मों से अलविदा कह दिया है। पार्टी और फैशन शो से भले ही करण लाइमलाइट में रहे हो।लेकिन उन्होंने अपने करियर की रफ्तार काफी धीमी कर ली है। बीच में यह खबर भी उड़ी थी कि करण और बिपाशा साथ में किसी फिल्म या टीवी शो का निर्माण करने वाले हैं।

हालांकि यह बात बेबुनियाद निकली। अब उड़ती हुई खबर यह है कि करण दोबारा टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। दिल मिल गए और कुबूल है के बाद करण ने फिल्मों का रुख कर लियाा था। अब वह फिर से टीवी शो में दिखाई देने वाले हैं।

[सुपरस्टार बनने के सारे गुण लेकिन फिर भी वो गए फ्लॉप..करियर में इतनी गलतियां]

वैसे आपको बता दें कि यह कोई डेली सास -बहू का ड्रामा या रोमांटिक कहानी से वापसी नहीं करने जा रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर एक ट्रेवल शो को होस्ट करते नजर आयेंगे। मिली जानकारी के अनुसार करण इन दिनों शो की टीम के साथ मिलकर इस पूरे ट्रेवल शो की तैयारी में जुट गए हैं।

television-news-karan-singh-grover-comeback-travel-show

करण इस शो के जरिए देश-विदेश के कई दिलचस्प शहरों से दर्शकों से मुलाकात करवायेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही करण अपनी इस नई शुरुआत की जानकारी अपने फैन्स को देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X