Television Holi 2023: शहनाज गिल से लेकर अंकिता लोखंडे तक टीवी सेलेब्स ने ऐसे मनाई होली

Television Holi 2023: देश भर में बड़े ही धूमधाम से होली का सेलिब्रेशन हो रहा है, हर कोई होली के त्यौहार को खुशी के रंगो के साथ मना रहा है। ऐसे में टेलीविजन जगत के कई सारे सितारें भी इस त्यौहार को मस्ती भरे अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
बात की जाए टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तो उन्होंने पूरे जोश के साथ इस त्योहार में रंग भर दिए हैं, अंकिता लोखंडे ने एक इवेंट में पति विक्की जैन और करीबी दोस्तों संग जमकर होली खेली है। इस दौरान की कुछ तस्वीरों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान ने भी इस होली पार्टी में खूब रंग उड़ाया। अब इस होली सेलिब्रेशन से बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर खान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में सुंबुल कभी लोगों पर पानी की बौछार कर रही हैं तो कभी अपने डांस से स्टेज पर आग लगा रही हैं।
इसके अलावा बात शहनाज गिल की करे तो शहनाज ने भी सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारी होली की पोस्ट साझा की है, जिसमें कई सारी तस्वीरें हैं और इन तस्वीरों में शहनाज गिल होली के रंगों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। आज होली मनाते हुए देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति शाहनवाज के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं।
तो इस तरह से सभी सितारें अपने दोस्तों और अपने परिवार संग होली का मजा ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके अपने फैंस को भी होली की बधाई दे रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की फोटो को खुब पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications