सबकी नजरों से दूर..यहां छुट्टियां मना रहा है टीवी का ये Cute Couple
आखिरी बार बालिका वधू में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने पति जय भानुशाली के साथ एम्सटर्डम और पेरिस में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं।
छुट्टियों का कोई मौसम नहीं होता है जब मौका मिला निकल पड़ो छुट्टियों पर। कुछ इसी तरह छुट्टियाँ बिताने निकल पड़े टेलीविजन कपल जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज।

ये दोनों इन दिनों एम्सटर्डम में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें जय और माही ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
पति के साथ क्यों वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का ये वीडियो!
तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। बता दें माही विज और जय भानुशाली शादी के बंधन में 2011 में बंधे थे।
जय भानुशाली एक एक्टर और टीवी होस्ट है, वह अब अब तक कई टीवी शो में काम कर चुके है जिनमे कयामत, गीत : हुई सबसे पराई, किस देश में है मेरा दिल और कैरी : रिश्ता खट्टा-मीठा रिश्ता शामिल है। साथ ही वह
वह फिल्म एक पहली लीला और हेट स्टोरी-2 मे भी नजर आ चुके है।
माही विज को दर्शकों ने आखिरी बार 'बालिका वधू' में आनंदी की बेटी डॉ नंदिनी की भूमिका में देखा था ।बता दें माही ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के शो लगी तुझसे लगन से की थी।
बता दें कि माही फेमस एक्टर ममूटी के साथ मलयालम फिल्म 'अपरचितन' में नजर आ चुकी हैं।
जय और माही कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रहें है। जिनमे 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5'खतरों के खिलाड़ी-5 जैसे शो में नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications


