अदा खान और अर्जुन बिजलानी नागिन के बाद फिर करेंगे साथ काम
नागिन फेम अदा खान अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी के साथ टीवी शो परदेस में है मेरा दिल में दिखेंगी ग्लैमरस किरदार में।
नागिन 2 के बाद अदा खान जल्द ही एक नए शो में दस्तक देने जा रही हैं। इस बार वह नागिन नहीं बल्कि एक बिजनेस महिला का किरदार निभाने वाली हैं।
परदेस में है मेरा दिल में वह आहना की भूमिका को निभाते हुए दिखाई देंगी। उन्होंने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। नागिन की तरह ही इस बार भी वह ग्लैमर लुक में नजर आयेंगी।

परदेश में है मेरा दिल ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। राघव और नैना को घर से निकाल दिया गया है। ऐसे में राघव दुनिया की नजर में खुद को साबित करने के लिए नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
इसमें उनका साथ उनकी पत्नी नैना दे रही हैं। राघव और नैना का किरदार अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी निभा रहे हैं। आहना के आने से दोनों की जिंदगी में आने वाले दिनों में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
वैसे अदा के आने से अर्जुन बेहद खुश हैं। हो भी क्यों ना दोनों ने साथ में नागिन के पहले सीजन में साथ काम कर चुके हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। इस संबंध में अर्जुन का कहना है ,खुशी होना तो लाजमी है। आखिर दोबारा मुझे अदा के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। हम मस्ती के साथ अपने पुराने दिनों की यादें भी ताजा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications