बाल शिव शो की एक्ट्रेस का खुलासा- भजन सुनते हुए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए बोला, मैंने पूछा- शर्म नहीं आती
कास्टिंग काउच बॅालीवुड में आम बात है। इसे लेकर आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस अपनी आप बीती बता चुकी हैं। इस बार टीवी शो बाल शिव की एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है। एक इंटरव्यू में शिव्या पठानिया ने खुलासा किया है कि एक दफा हनुमान चालीसा सुनते हुए एक निर्माता ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने का प्रस्ताव दिया था।
बाल शिव एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र करते हुए इस अनुभव को साझा किया है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में शिव्या ने कहा कि मेरा पहला टीवी शो हमसफर्स बंद हुए 8 महीने हो गया तो मेरे पास कोई काम नहीं था। इसके बाद वह मुंबई के सांताक्रूज में एक ऑडिशन के लिए गई थीं।

जहां पर जगह बहुत छोटी थी। वहां पर कमरे में बैठा एक आदमी जो कि एक निर्माता था, उसने मुझसे कहा कि मैं अगर वो विज्ञापन करना चाहती हूं तो उसमें एक बड़ा सेलिब्रिटी भी है तो मुझे इसके लिए कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरी घटन का सबसे मजाकिया हिस्सा वह था जिसे मैं कभी नहीं भुला सकती थी कि लैपटॉप में हनुमान चालीसा चल रहा था।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह सुनकर हंसने लगी और उनसे कहा कि आपको शर्म नहीं आ रही है आप भजन सुन रहो हो आप क्या बोल रहे हैं? शिव्या ने आगे बताया कि कई सालों बाद उसे पता चला कि वह निर्माता फेक था। शिव्या ने इंडस्ट्री के अपने बाकी सब लोगों को इस निर्माता से दूर रहने की सलाह दी है। बता दें कि शिव्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपने शूटिंग से लेकर फोटोशूट की कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। शिव्या काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कोई ना कोई बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
