मां - बेटे एक दूसरे की कार्बन कॉपी..इस फोटोशूट को देखते रह जाएंगे आप!

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने बेटे के साथ पोटोशूट करवाया जिसमें वाकई वो और उनके बेटे बेहद क्यूट लग रहे हैं।

By Shweta

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब अचानक टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने अपने वजन कम करने से लेकर अपने और शालीन भनोट के रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

कहना गलत नहीं होगा कि दलजीत कौर ने अपना 25 किलो वजन घटाकर अपने अंदर गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया। वहीं उनके फैन्स दलजीत के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें देखकर जरूर हैरान हो जाएंगे। दलजीत ने लव इसरानी के लिए अपने बेटे जेडन के साथ फोटोशूट करवाया जिसमें दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

[14 साल छोटी फैन से शादी कर रहे हैं ये सुपरस्टार..खुद किया कन्फर्म!]

साल 2009 में दलजीत ने टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय त​क चल नहीं पाया जिसके बाद साल 2016 में उन्होंने शालीन भनोट से तलाक ले लिया था। उन्होंने पिछले दिनों शालीन के बारे में भी खुलकर अपनी बात रखी थी।

दलजीत काला टीका सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो इस प्यार को क्या नाम दूं में भी बरुण सोबती (अरनव सिंह रायजादा) के भाई के किरदार में नजर आ चुकी हैं। देखिए उनके और उनके बेटे के फोटोशूट की तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X