..................... अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित होने के बाद आईसीयू में भर्ती Television actor aniruddh dave tested corona positive shifter to Icu - Hindi Filmibeat

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेहद गंभीर हुई अनिरुद्ध दवे की तबीयत, ICU में एडमिट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कई स्टार्स को भी अपनी चपेट में ले चुकी है। इस बीच ये खबर आ रही है कि पटियाला बेब्स और शक्ति जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुके लोकप्रिय एक्टर अनिरुद्ध दवे भी कोरोना वायरस का शिकार कुछ दिन पहले हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को अनिरुद्ध के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

लेकिन उनकी हालात काफी बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कुछ दिन पहले आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अनिरुद्ध की करीबी दोस्त आस्था चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सभी से अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की है।

Aniruddh dave

आस्था चौधरी ने लिखा है कि अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करिए। वह आईसीयू में हैं। कृपया एक मिनट निकालकर उनके लिए प्रार्थना करिए। आपको बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद अनिरुद्ध दवे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने आप को एक होटल में क्वारंटाइन कर लिया है।

अनिरुद्ध के एक और दोस्त अजय सिंह चौधरी ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि भोपाल में वह शूटिंग कर रहे थे। तभी उनका टेस्ट पॅाजिटिव आया। वहां इलाज के दौरान उनका इंफेक्शन काफी बढ़ गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि अनिरुद्ध जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॅाटम में भी नजर आयेंगे। इस बीच कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो कि लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सहायता भी कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और अर्जुन कपूर के साथ कई स्टार्स का नाम शामिल है।

Read more about: television corona virus
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X