..................... Tejasswi Prakash's mother wanted her daughter to live in a live-in relationship with Karan Kundrra - Hindi Filmibeat

कौन है ये एक्ट्रेस, जिसकी मां ही चाहती थी 'लिव इन' में रहे बेटी? चेहरा देखकर लगेगा 440 वोल्ट का करंट!

Live In Relationship: इंडिया में अभी लिव इन रिलेशनशिप का कल्चर उस तरह से हावी नहीं हो पाया है क्योंकि यहां के माता पिता ऐसा करने की इजाजत नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस भी है जिसकी मां ने खुद कहा था कि लिव इन में रहो।

Karan- Tajasswi

इस बात का खुलासा उस एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने किया है जो कि खुद टीवी एक्टर हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिन्होंने हाल ही में प्रपोजल के बाद शादी का प्लान बनाया है।

Also Read
बकरीद पर गाय बेंच रहा था शख्स, हालत देख जैकलीन फर्नांडीज का फटा कलेजा, कर डाला ऐसा कमेंट
बकरीद पर गाय बेंच रहा था शख्स, हालत देख जैकलीन फर्नांडीज का फटा कलेजा, कर डाला ऐसा कमेंट

तेजस्वी प्रकाश की मां इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने करण कुंद्रा से ही कुछ ऐसा कह डाला था कि उनको यकीन नहीं हो पाया था। करण ने खुलासा करते हुए बताया कि, तेजस्वी प्रकाश की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी और मैं शादी से पहले लिव इन में रहें।

करण कुंद्रा ने खोला तगड़ा राज

करण कुंद्रा इस दौरान नेहा धूपिया के साथ पॉकास्ट में थे और ये चौकाने वाला राज खोला। करण ने बताया, '' तेजस्वी की मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और मुझे उनके बारे में सोचने के लिए समय लेना चाहिए, क्योंकि वह ठीक नहीं हैं। उनके पिता को हमारे रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी।'' तेजस्वी प्रकाश का कहना था, ''वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वह सहज महसूस करें। मेरी मां ने ही जोर दिया था कि शादी का फैसला करने से पहले हम लिव-इन रिलेशनशिप में रहें। बहुत से लोग इसके खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां का मानना ​​है कि हमें साथ रहकर देखना चाहिए।'' इसके बाद से दोनों का ये बयान खबरों में है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

लिव इन रिलेशनशिप की इस खबर के सामने आते ही लोगों ने अपनी राय दी है। एक यूजर ने लिखा, ''मां-बेटी और पूरा परिवार चाचा के लिए बहुत बेताब है।'' एक ने लिखा, ''सही है, अगर बाद में अच्छा लगे तो ठीक है वरना अगला प्लीज।'' एक ने लिखा, ''डेस्पो खुद है और मां का नाम ले रही है।'' एक ने लिखा, ''ऐसी पहली मां देखी जो बोल रही है जा जी ले अपनी जिंदगी शादी से पहले।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X