करण कुंद्रा संग कोर्ट मैरेज करने जा रही हैं तेजस्वी प्रकाश ? बोलीं- मैं सिंपल शादी करूंगी और फिर...

Tejasswi Prakash karan kundra Marriage: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। शो से उनके आए दिनों नए-नए प्रोमो वायरल होते ही रहते हैं। फिलहाल तो शो में हिना खान और रॉकी जायसवाल आए थे दोनों अपने शादी का मेन्यू डिसाइड करने के लिए शो का हिस्सा बने थे। शो में हिना और रॉकी ने सभी लड़की वाले और लड़के वालों दो ग्रुप में बांट दिया था।
तेजस्वी ने शादी को लेकर किया खुलासा
शो में जहां दोनों अपनी शादी को लेकर अपने प्लान और अपनी इच्छाएं बताते दिखे तो वहीं जज फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से उनके और करण की शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा। फराह खान के पूछने पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की।
सिंपल मैरेज चाहती हैं तेजस्वी
तेजस्वी प्रकाश ने शो में अपने और करण कुंद्र की शादी को लेकर कहा कि वह बहुत ही साधारण शादी चाहती हैं। इसके बाद फराह ने तेजस्वी से पूछा कि तेजस्वी तो महाराष्ट्रीयन हैं और करण कुंद्र पंजाबी हैं तो फिर शादी किस तरह की होगी इसपर तेजस्वी कहती हैं कि मुझे ये सब पसंद नहीं है। मुझे सिंपल कोर्ट मैरेज करने में कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद हम लोग घूमेंगे, फिरेंगे ऐश करेंगे।
तेजस्वी ने सुनाई अपनी प्यार की कहानी
इसके बाद हिना ने उनकी और करण की पहली मुलाकात के बारे में पूछा तो तेजस्वी ने कहा कि दोनों रियलिटी शो में मिले थे। दीवाली का मौका था और हम दोनों ने मिलकर डांस किया था हम दोनों करीब थे और फिर कुछ हुआ।
बिग बॉस के शो में हुआ था एक दूसरे से प्यार
आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्र दोनों बिग बॉस सीजन 15 में मिले थे दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे थे। शो में दोनों की काफी लड़ाई भी देखी गई थी लोगों को लगा था कि दोनों शायद घर से बाहर निकलते ही अलग हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। वहीं अब दोनों अपनी शादी के बारे में विचार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











