..................... Tejasswi Prakash wants to keep his relationship with Karan Kundrra private - Hindi Filmibeat

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं...

Tejasswi Prakash

टेलीविजन के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. बता दे कि इन दोनों की लव स्टोरी रियलिटी शो बिग बॉस 15 से शुरू हुई. कैंसर इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. बिग बॉस 15 से ही उनकी मोहब्बत रोजाना और भी ज्यादा गहरी होती जा रही है. लेकिन अब हाल ही में करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजस्वी प्रकाश ने खुलकर बात की.

तेजस्वी का सार्वजनिक तौर पर यह पहला है रिलेशनशिप

एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि "यह मेरा पहला रिलेशनशिप है जिसके बारे में मैं सार्वजनिक तरीके से बात करती हूं. यह रिश्ता मेरा पहला ऐसा रिश्ता है जिसमें इंडस्ट्री का कोई व्यक्ति है, मुझे ऐसा कभी भी जरूरी नहीं लगा है कि लोग इस बात को जाने कि मैं कौन हूं या फिर मैं किसको डेट कर रही हूं."

तेजस्वी के पास नहीं था कोई ऑप्शन

तेजस्वी प्रकाश ने आगे यह भी कहा कि "अगर उन्हें अगर कोई ऑप्शन मिलता तो वह अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट ही रखना पसंद करती. लेकिन इसे सार्वजनिक करने के अलावा मुझे कोई ऑप्शन मिला ही नहीं. अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो कोई मुझे विकल्प दिया जाता है तो मैं अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करूंगी."

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रोपोज़

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक दूसरे के साथ में तस्वीरें और वीडियोस को शेयर करते हुए भी नजर आते हैं. जो कि तेजी से वायरल भी हो जाते हैं. फैन्स द्वारा दोनों की जोड़ी को तेजरन नाम दिया गया है. जो की बेहद प्यार भी है. बता दे की हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया था. उस वीडियो में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया. वीडियो में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश को कहते हुए नजर आए कि "2 साल पहले, तुमने शो नहीं बल्कि मेरा दिल जीत लिया था." जिस पर तेजस्वी शर्माते हुए जवाब देती है कि "यह हो क्या रहा है, तुम क्या कर रहे हो? ये तो काफी रोमांटिक है."

Read more about: tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X