करण कुंद्रा से ब्रेकअप करना चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश ? बोलीं- मैं अब एडजस्ट नहीं कर सकती, Video Leaked

Tejasswi Prakash want to break up with bf karan kundrra Video Leaked: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों की जोड़ी बिग बॉस सीजन 15 में बनी थी, इस सीजन के बाद से दोनों एक दूसरे को ऑफिशियली डेट करने लगे थे।
करण से ब्रेकअप करना चाहती हैं तेजस्वी
आए दिनों दोनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी दोनों वेकेशन पर जाते हैं तो कभी दोनों पब्लिक एरिया में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की जोड़ी को देख फैन्स परफेक्ट कपल बताते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश लिफ्ट के सामने तेज आवाज में अपनी दोस्त से नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं।
तेजस्वी का वीडियो हुआ लीक
तेजस्वी कहती हैं कि फिर वही बात थोड़ा सा एडजस्ट कर लो। मतलब सच में क्या आप मजाक कर रहे हो ? मेरी लाइफ मेरे सपने कुछ हैं भी की नहीं ? और बार-बार मैं ही एडजस्ट क्यों करूं, बस इसलिए कि मैं एक महिला हूं ? कसम से ये एडजस्ट शब्द एक और बार मैंने सुन लिया ना तो मैं आपा खो दूंगी, लेकिन इसके बाद तेजस्वी कैमरा देख लेती हैं और वह पूछते हैं कि ये आप क्या कर रहे हो।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- पूरा स्क्रिप्टेड वीडियो है। तो वहीं दूसरे ने कहा ओवर एक्टिंग हो गई थोड़ी। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- नॉर्मल लाइफ में इतनी एक्टिंग नहीं होती है।


Click it and Unblock the Notifications