Tejasswi Prakash : इस मामले में औरतों को 'मूर्ख' मानती है ये टीवी एक्ट्रेस

Tejasswi Prakash

तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के कारण चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअलस, तेजस्वी प्रकाश इस बात पर जोर देती हैं कि महिलाओं को अपने फाइनेंस और इंवेस्टमेंट के लिए इंडिपेंडेंट होना चाहिए।

तेजस्वी प्रकाश ने फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट या सलाह के लिए पुरुषों पर डिपेंड होने को महिलाओं के लिए 'मूर्खतापूर्ण' बताया है और महिलाओं को पूरी तरह से इंडिपेंडेंट होने पर बल दिया है ताकि वे लाइफ में जब भी जरूरत हो तो वे इंपोर्टेंट डिसीजन ले सकें।
एक इंटरव्यू के दौरान, तेजस्वी से पूछा गया कि महिलाएं अक्सर इंवेस्टमेंट के लिए पिता, पति और भाइयों पर भरोसा करती हैं, तो इस बारे में तेजस्वी का कहना था कि ''मुझे ये 'मूर्खतापूर्ण' लगता है, मैं खुद इंवेस्ट करती हूं, मैं ट्रेडर हूं और मैं शेयर मार्केट में इंवेस्ट करती हूं। मुझे लगता है कि इस तरह की इन्वेस्टमेंट को सिर्फ अंदाजे से नहीं किया जा सकता बल्कि इसमें स्टडी भी करनी पड़ती है। मैंने इसके लिए काफी स्टडी किया और इससे संबंधित एक कोर्स भी किया। मैं इस बात से पूरी तरह से अवेयर हूं कि मेरी इंडस्ट्री पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते। खासतौर पर उस तरह के वर्कहॉलिक के लिए जो मैं हूं।''

तेजस्वी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक लड़की को इंडिपेंडेंट होना चाहिए। ताकि बाद में कभी भी किसी से फाइनेंशियल हेल्प ना लेनी पड़े। अगर वह कभी किसी को छोड़ने का फैसला करे तो उसे डिपेंडेंट के घर में नहीं बल्कि अपने खुद के घर वापस जाना चाहिए। मैं उस जगह जाना चाहती हूं जो मेरी है। एक महिला, मां, पत्नी और एक बहन के रूप में आपका इंडिपेंडेंट प्लेस होना चाहिए क्योंकि तभी एक तरह का स्वाभिमान आ सकता है कि अगर कोई चीज बर्दाश्त ना हो सके, तो अपने लोगों को उस स्थिति से लेकर बहार निकल जाओ"

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी ने पिछले साल गोवा में एक नया घर खरीदा था और बाद में दुबई के सिटी ऑफ गोल्ड में 2 करोड़ का एक घर खरीदा।

बता दें, तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X