..................... Tejasswi Prakash takes a dig at Neha Dhupia and Angad Bedi over baby planning - Hindi Filmibeat

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग ‘डबल डेट’ के दौरान बेबी प्लानिंग को लेकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी कसा तंज

Tejasswi Prakash Neha Dhupia: इस गुरुवार दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से भरपूर एक शानदार एपिसोड देखने को मिलेगा, जब टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में नजर आएंगे।

Tejasswi Prakash

अपनी शानदार केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत के लिए मशहूर करण और तेजस्वी ने शो में अपने रिश्ते, लिव-इन पार्टनर्स के तौर पर जिंदगी, बिग बॉस के बाद की जर्नी और कई अनकहे किस्सों पर खुलकर बात की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी के उस मजेदार जवाब की रही, जो उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर हुई बातचीत के दौरान दिया।

Also Read
'पहले दिखाई अश्लील वीडियो, फिर मुझे होटल में..' हीरो ने की थी घटिया हरकत, छलका हसीना का दर्द!
'पहले दिखाई अश्लील वीडियो, फिर मुझे होटल में..' हीरो ने की थी घटिया हरकत, छलका हसीना का दर्द!

एक हल्के-फुल्के पल में नेहा धूपिया ने कपल से पूछा, "आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हो? एक साल तो बताओ!" इस पर बिना एक सेकंड गंवाए तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?"

तेजस्वी का यह जवाब सुनकर नेहा और अंगद दोनों पहले हैरान रह गए और फिर जोर-जोर से हंसने लगे। मजाक को आगे बढ़ाते हुए अंगद ने कहा, "मुझे ये सवाल पसंद आया!" वहीं नेहा ने जवाब दिया, "कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं!"

बातचीत को और मजेदार बनाते हुए तेजस्वी ने आगे कहा, "अनप्लान करके हम भी वही करेंगे लगता है मुझे... लगता है ऐसा ही होना है!"

दोनों कपल्स के बीच की यह मजेदार और खुली बातचीत इस एपिसोड को बेहद खास बनाती है। रिश्तों से जुड़े खुलासों से लेकर निजी जिंदगी के फनी किस्सों तक, यह एपिसोड दर्शकों को करण और तेजस्वी की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग की एक ताजा झलक दिखाएगा।

अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और शानदार केमिस्ट्री की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं, और यह एपिसोड उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

करण और तेजस्वी वाला यह खास एपिसोड इस गुरुवार नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X