ऋतिक की एक्स वाइफ Sussanne Khan- Tejasswi Prakash के बीच बहन का रिश्ता, Photos में खुलासा !

बिग बॅास 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान नजर आ रही हैं। तेजस्वी प्रकाश हाल ही में ब्वॅायफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ सुजैन खान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थीं। तेजस्वी ने अपनी इस खास पार्टी की खास फोटो एक स्पेशल मैसेज के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। सुजैन खान को पहली तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश गले लगाते हुए दिख रही हैं।
इन फोटो में अर्सलान गोनी, करण कुंद्रा भी तेजस्वी प्रकाश और सुजैन खान के साथ नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश ने इन फोटोज को शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा है। तेजस्वी प्रकाश ने इन फोटो के जरिए सुजैन खान को अपनी बहन बता दिया है। तेजस्वी प्रकाश ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि इस खूबसूरत सोल सिस्टर्स के साथ जो कि यंग होती जा रही है। जन्मदिन मुबारक हो लव। सुजैन खान ने तेजस्वी के इस प्यार भरे भाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि थैंक्यू जानेमन।
करण कुंद्रा ने इन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है खुश लोग। तेजस्वी प्रकाश इस पार्टी की तस्वीरों में ब्लैक ड्रेस में सेक्सी दिखाई दे रही हैं। मस्ती भरी फोटो के साथ अपनी मिरर सेल्फी भी तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तेजस्वी ने इस खास पार्टी के लिए फुल स्लीव टॅाप और थाई -हाई स्लिट के साथ मैचिंग स्कर्ट में दिख रही हैं।
करण कुंद्रा ने टाइगर प्रिंट वाली शर्ट और पैंट पहन रखा है। सुजैन खान हमेशा की तरह स्टाइलिश और सेक्सी दिख रही हैं। सुजैन ने पीले रंग की सीक्विन वाली स्कर्ट और व्हाइट ब्लाउज पहना है। हेड एक्सेसरी के साथ सुजैन पार्टी के लिए परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। बता दें कि बिग बॅास 15 के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को प्यार हुआ। शो के बाद दोनों का रिश्ता जल्द शादी तक पहुंचने की खबर आ रही हैं। फिलहाल दोनों ने अपना फोकस काम पर रखा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












