Bigg Boss जीता, सीरियल में किया लीड रोल, महीनों से नहीं मिला काम तो कहा- 'मैं कपड़े अफॉर्ड नहीं कर सकती'

Tejasswi Prakash Video: टीवी जगत की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें देखना फैंस को पसंद है। वो जब भी पर्दे पर आती हैं तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती हैं। उन्हीं में से एक हैं तेजस्वी प्रकाश, जिन्होंने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
'नागिन' और 'बिग बॉस' जैसे शो में अपने काम के लिए पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को तब से भारी लोकप्रियता मिल रही है, जब से उन्होंने विवादास्पद रियलिटी शो की ट्रॉफी जीती है। एक्ट्रेस, जिन्हें आखिरी बार कलर्स टीवी के शो नागिन 6 में देखा गया था, को कुछ समय पहले बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के लिए रैंप वॉक करते हुए देखा गया था, उन्हें ब्रांडों की अपनी पसंद के बारे में कुछ खुलासा करते देखा गया था।
'मैं ब्रांडेड कपड़े अफॉर्ड नहीं कर सकती'
इस बारे में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, बिग बॉस 15 की विनर ने कहा, "मैं ब्रांड के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, मुझे लगता है कि इसका एक कारण यह है कि मैं उनमें से ज्यादातर का खर्चा उठा नहीं सकती. मैं उन्हें अफोर्ड नही कर सकती। मेरा मतलब है, जो ब्रांड मुझे एक्साइट करते हैं, मैं उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकती। इसके अलावा जो मेरे पास हैं, मुझे लगता है कि बहुत सारे अच्छे ब्रांड हैं, मैं उनमें इनवेस्ट करती हूं, क्योंकि वो लंबे समय तक चलते हैं और मैं उन्हें खूब कैरी भी करती हूं।"
तेजस्वी प्रकाश, जिन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर भारी लोकप्रियता हासिल है, उन्होंने हाल ही में मेनू के लिए एक रेस्तरां के साथ कोलैब किया था। एक्ट्रेस बिग बॉस 15 में अपनी जीत के बाद मिल रही सफलता और प्यार का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा, बॉयफ्रेंड और बिग बॉस कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के साथ उनके रिश्ते को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक की बात करें तो इस साल मनीषा रानी, ईशा मालविया, एली गोनी, जैस्मीन भसीन, सोनम बाजवा और अन्य जैसे लोकप्रिय चेहरे रैंप वॉक करते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications