मारूंगा तेरे को.. तेजस्वी प्रकाश के बॉडीगार्ड ने पैपराजी को दी धमकी, वायरल हो रहा है ये Video

सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स की तस्वीरों को लेकर कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो बाद में खबरों का हिस्सा बन जाता है। कई बार बहस और झड़प तक देखने को मिल जाती है। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी प्रकाश के बॉडीगार्ड और पैपराजी के बीच कुछ ऐसा हो गया है जो कि चर्चा में है। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का बॉडीगार्ड एक फोटोग्राफर पर गुस्सा करता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि पैपराजी के बीच तेजस्वी की तस्वीरें लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की हो जाती है और बॉडीगार्ड को इस वजह से गुस्सा आ जाता है। इसके बाद बाडीगार्ड ने पैपराजी को बुरा भला कहते हुए धमकी दी की वो उसकी पिटाई कर देगा।
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश एक इवेंट पर पहुंची थीं और उन्होने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रहीं थीं। इस दौरान फोटो लेने को लेकर बहस गुई और फोटोग्राफर्स ने हूटिंग करना शुरु कर दिया।
धक्का लगा तो बॉडीगार्ड ने गुस्से में कहा, 'मैं अब मारूंगा मैं पहले ही बता रहा हूं।' तेजस्वी के सामने ये सब हुआ, उन्होने बॉडीगार्ड और फोटोग्राफर्स को देखा लेकिन बिना कुछ कहे वहां से निकल गईं। अब ये वीडियो चर्चा में है और यूजर्स इस पर रिेएक्ट कर रहे हैं।
तेजस्वी के इस वीडियो को वायरल भयानी ने साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ''धक्का-मुक्की नहीँ।'' एक यूजर ने लिखा, ''मुझे सिर्फ ये पसंद आया कि तेजस्वी इस दौरान शांत रहीं।'' एक का कहना था, ''पैपराजी का ये व्यवहार काफी घटिया है।''
इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जाता चुका है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं। तेजस्वी इस वक्त अपनी एक मराठी फिल्म को लेकर खबरों में है। काफी जल्दी वो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











