इस हसीना को पेरेंट्स ने दी शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग रहने की इजाजत, बोलीं- उन्हें डर था कि कहीं...

Tejasswi Prakash On Live In Relationship With Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और यही से दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। खुद तेजस्वी प्रकाश ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके परिवार ने बिना किसी संकोच के उनको करण कुंद्रा के साथ में शादी से पहले रहने की इजाजत दे दी है। तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की वजह भी बताई है।
ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि "मेरे पिछले ब्रेकअप के बाद में मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं और करण कुंद्रा लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। उनका कहना था लेकिन बाकी किसी का हमको नहीं पता। उन्होंने कहा कि तुम पहले श्योर हो जाओ। दोनों साथ में रहो पहले और तुम्हारा स्वभाव बहुत चंचल है।"
तेजस्वी प्रकाश ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरा परिवार श्योर था कि मैं और करण साथ में रहे। इसी के चलते करण कुंद्रा के माता-पिता भी ऐसा ही चाहते थे। लेकिन यह पूरी तरीके से लिव-इन नहीं है। मैं मुंबई के रहने वाली हूं और यहां पर मेरा घर भी है। इसीलिए जब मेरे घर के पास में शूट होता है तो मैं वहीं पर रहती हूं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब भी काम होता है अपने घर पर रुक जाती हूं और जब चल करना होता है तो करण के घर पर रह जाती हूं। ऐसा इसीलिए क्योंकि करण कुंद्रा का घर बांद्रा में है और मेरा गोरेगांव में है। अगर मेरा काम फिल्म सिटी में होता है तो मैं अपने घर पर रुक जाती हूं। अगर बांद्रा के पास होता है तो करण के घर पर रुक जाती है।"
तेजस्वी प्रकाश ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह इसीलिए और भी ज्यादा खूबसूरत है कि हम एक दूसरे के घर पर उनके पैरेंट्स के साथ में रहते हैं। दोनों ही फैमिली इसके लिए बहुत वेलकमिंग है और हम एक दूसरे को जानने का मौका भी प्राप्त कर लेते हैं। मेरे हिसाब से जिससे शादी करना चाहते हो उसके साथ पहले रहो क्योंकि उस शख्स के साथ रहने से आपको हर एक चीज की ज्यादा क्लेरिटी हो जाती है।"


Click it and Unblock the Notifications











