Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश, करियर से लेकर पर्सनल लाइफ- जानें Details
बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और इस बड़े रियालिटी शो में धमाकेदार एंट्री के साथ चुलबुली तेजस्वी प्रकाश ने लोगों को दीवाना बनाया। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के लिए दमदार कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। खतरों के खिलाड़ी के तुरंत बाद बिग बॉस जैसे बड़े शो में तेजस्वी प्रकाश को देखने के लिए फैंस एक्साइटिड हैं। आइए तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से लेकर उनकी प्रोफाइल के बारे में बताते हैं। जानिए कौन हैं तेजस्वी प्रकाश, उनका करियर, से लेकर उनकी हर छोटी डिटेल।
कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में चर्चा बटौरी थीं। जहां वह रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट को करती नजर आई थीं। इस शो की वह विनर तो नहीं बन पाई लेकिन पॉपुलैरिटी खूब हासिल की। इसी का नतीजा था कि खतरों के खिलाड़ी के तुरंत बाद उन्हें बिग बॉस 15 का ऑफर मिल गया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि तेजस्वी प्रकाश एक्टिंग और मॉडलिंग क्षेत्र में आने से पहले इंजीनियर रह चुकी हैं। उनकी फैमिली में काफी लोग संगीत के करीबी रहे हैं जो पेशे से गायिकी करते हैं।। लेकिन तेजस्वी प्रकाश सबसे अलग रहीं। उन्होंने पहले इंजीनियरिंग को करियर के लिए चुना और फिर उन्हें मॉडलिंग जगत व एक्टिंग का चस्का लग गया।

एक्टिंग के लिए छोड़ दी जॉब
एक्टिंग के चलते तेजस्वी प्रकाश ने अपनी अच्छी खासी जॉब छोड़ दी। लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग में भी अपना नाम बनाया। उन्होंने मुंबई से अपनी पढ़ाई की और महज 18 साल में करियर की शुरुआत कर डाली।

डेब्यू
तेजस्वी प्रकाश के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह सबसे पहले साल 2012 में टेलीविजन शो 2612 में नजर आईं। इसके बाद वह कई सुपरहिट सीरियल से जुड़ीं।

हिट सीरियल
उनके हिट सीरियल की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश ने संस्कार धरोहर अपनों की, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का, स्वरागिनी जोड़े रिश्तों के सुर से लेकर अन्य शो में काम किया है।

रियालिटी शो की क्वीन हैं तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी 10 के अलावा वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो से लेकर कॉमिडी नाइट्स बचाओ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। वहीं वह किचन चैंपियन 5 में भी भाग लिया।

तेजस्वी प्रकाश के अफेयर की चर्चा
कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश के अफेयर की खबरें उनके को-स्टार शिविन नांरग के साथ जुड़ा। मशहूर टीवी एकटर शिविन नारंग के साथ तेजस्वी प्रकाश के रिलेशनशिप की चर्चा जरूर रही लेकिन दोनों ने कभी इनपर हामी नहीं भरी वह बस दोस्त ही खुद को बताते रहे।


Click it and Unblock the Notifications











