..................... Tejasswi Prakash Naagin 6 entry in Ormax Media Trp top 10 show this week list ।तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 एंट्री ऑरमैक्स मीडिया टीआरपी टॉप 10 शो इस वीक  - Hindi Filmibeat

तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की TRP में जबरदस्त एंट्री, जानिए 10 टॉप शो की लिस्ट

टीवी शो की टीआरपी लिस्ट में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सातवें वीक की टीआरपी लिस्ट में Ormax मीडिया की लिस्ट सामने आयी है। जिसके अनुसार तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के शो नागिन 6 ने दमदार एंट्री टॉप 10 शो के बीच की है। साथ ही अनुपमां शो को अपने नंबर 1 की जगह से हाथ धोना पड़ा है।

चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आने के साथ ही टीआरपी पर धूम मचा रहा है नागिन 6 टीवी शो। नंबर 1 की जगह मिली है तारक मेहता का उल्टा चश्मा को। यह शो लगातार इस लिस्ट में नंबर 1 की जगह पर कब्जा करके रखा हुआ है। फिर बारी आती है नंबर 2 का। अनुपमा की जिंदगी में आगे बढ़ने की कहानी को दर्शक शुरू से पसंद कर रहे हैं।

Naagin 6

रुपाली गांगुली का शो इस वजह से नंबर 2 पर है। टीवी पर कॉमेडी शो का नाम सुनने पर द कपिल शर्मा शो आता है जो कि इस वीक नंबर 3 पर बना हुआ है। ये रिश्ता क्या कहलाता है कि रेटिंग उसे नंबर 5 से नंबर 4 पर लेकर आ गई है। कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य एक दूसरे के पीछे बने हुए हैं। कुमकुम भाग्य नंबर 5 और कुंडली भाग्य की जगह टीआरपी पर नंबर 6 पर है। उडारियां टीवी शो का रोमांस नंबर 10 से शो को नंबर 7 पर लेकर आ गया है।

इसके बाद बारी आती है भाग्यलक्ष्मी टीवी शो की जो कि नंबर 8 पर बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी का शो इंडियाज गॉट टैलेंट नंबर 9 पर अपनी पकड़ बना कर रखा है। अंत में जिसने अपनी दमदार एंट्री ली है वो है नागिन 6। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के इस दुनिया को बचाने की कहानी दर्शकों को भार रही है। इस वीक के एपिसोड टेलीकास्ट के बाद नागिन 6 टीआरपी में अपनी बढ़त और भी बेहतर कर सकता है इसकी उम्मीद की जा रही है। इस वीक तेजस्वी प्रकाश के नागिन लुक को दिखाया जाएगा। जिसकी झलक प्रोमो में दिखाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X