Tejasswi Prakash इस शो में बनी थी नौ साल के लड़के की दुल्हन, एक महीने में ही बंद करना पड़ा शो

Tejasswi Prakash Controversial Show

Tejasswi Prakash Controversial Show: तेजस्वी प्रकाश को इन दिनों टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक गिना जाता है। हाल ही में उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें 'नागिन 6' में अपनी उम्दा एक्टिंग करने की वजह से ही यह अवॉर्ड मिला लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार तेजस्वी प्रकाश अपने एक शो की वजह से काफी विवादों में आ गई थीं। इस शो में उनकी जोड़ी 9 साल के बच्चे के साथ बनाई गई थी और ये कॉन्सेप्ट लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया था। लगातार ट्रोल हो रहे इस शो को लेकर इतना विवाद हुआ कि इस रातों-रात बंद करना पड़ा और तेजस्वी प्रकाश बेरोजगार हो गई थीं।

नौ साल के बच्चे के संग दिखाई थी प्रेम कहानी
तेजस्वी प्रकाश ने हमेशा अपनी एक्टिंग, अपनी खूबसूरती और अपनी सादगी से अपने फैंस का दिल लूटती रहती हैं। लेकिन एक ऐसा समय भी था जब वो काफी ट्रोल हुआ करती थीं। उन्होंने साल 2017 में एक सीरियल किया था 'पहरेदार पिया की'। इस शो का कॉन्सेप्ट काफी हटके था और विवादित भी था। इस शो में 18 साल की लड़की और उसके 9 साल के दूल्हे की अजीबोगरीब प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जो किसी के भी गले से नहीं उतरी। 9 साल के बच्चे का 18 साल की लड़की पर दिल आने लगना। वो छिप-छिप कर दीया की फोटोज क्लिक करने लगा था। दोनों के बीच रोमांस को दिखाने के लिए एक सीन ये भी दिखाया था, जहां लड़की उस बच्चे की बांहों में गिर जाती है।

एक महीने में ही बंद हुआ शो
इस शो में इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर लोगों का दिमाग घूम गया और फिर इस शो को लेकर विवाद होने लगा तो कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की गई थी। मामला आगे बढ़ा और BCCC (Broadcasting content complaints Council) ने इस पर ऐक्शन लेते हुए इसकी टाइमिंग बदलने को कहा। इस शो के मेकर्स ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि नौ साल के रतन को बड़ा कर दिया जाएगा तो चाइल्ड मैरिज वाला विवाद खत्म हो जाएगा। इसके बाद इस सीरियल का नाम बदलकर 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' किया गया और अफ्फान खान की जगह रोहित सुचंती को दिखाया गया, लेकिन लोगों को स्टोरी में कुछ दम नहीं दिखा। लेकिन इस शो को लेकर लोगों में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई तो इस शो को बंद करना पड़ा। आपको बता दें, 'पहरेदार पिया की' का पहला ऐपिसोड सोनी टीवी पर 17 जुलाई 2017 को टेलिकास्ट हुआ था और एक महीने बाद ही 28 अगस्त 2017 को इसे बंद कर दिया गया था।

Read more about: tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X