बिग बॉस 15: तेजस्वी ने की सलमान खान के बद्तमीज़ी, एक्टर ने तुरंत याद दिला दी जगह
बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार में रविवार को माहौल काफी गर्म होगा और इसका कारण होंगी तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी और शमिता के बीच एक टास्क के दौरान, सलमान खान होस्ट के तौर पर अपना ओपिनियन रख रहे होते हैं कि उनकी बात काटते हुए तेजस्वी सलमान पर चिल्लाने लगती हैं। हर कोई तेजस्वी की इस बद्तमीज़ी से चौंक जाता है।
लेकिन रोहित शेट्टी की तरह, सलमान खान इसे तेजस्वी का बचपना समझकर माफ नहीं करते हैं। वो तुरंत ही तेजस्वी को उनसे अपनी आवाज़ संभाल कर बात करने को कहते हैं और तेजस्वी को याद दिलाते हैं कि वो किससे बात कर रही हैं।

गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी के दौरान, तेजस्वी इसी तरह रोहित शेट्टी से भी बात करती थीं। लेकिन रोहित शेट्टी इसे तेजस्वी का बचपना समझकर जाने देते थे और उनके साथ मज़ाक कर लेते थे। लेकिन सलमान खान ने तेजस्वी की इस बदज़ुबानी को बर्दाश्त नहीं किया और तुरंत तेजस्वी को बात करने का सलीखा याद रखने की नसीहत दे डाली।

घरवालों से पूछा गया सवाल
सलमान खान कल ही एलान कर चुके हैं कि बिग बॉस के घर की दो महारानियां हैं शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश। ये दोनों महारानियां जो भी कहती हैं, वही घर के लोग मानते हैं और उसी हिसाब से काम करते हैं। इस बार सलमान खान ने इन दो महारानियों को आमने सामने खड़ा किया और घरवालों से एक का चुनाव करने को कहा। इसी दौरान, तेजस्वी सलमान से उलटी ज़ुबान लड़ाने लगीं।

करना था एक का चयन
सलमान खान ने घरवालों से सीधा सा सवाल पूछा - अगर मुश्किल वक्त में शमिता या तेजस्वी में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे। एक एक कर घरवालों को आना था और जिसे वो नहीं चुनेंगे उसके गले में Avoid का पट्टा पहनाना था।

सभी ने किया तेजस्वी को Avoid
एक एक कर घरवाले आते गए और तेजस्वी को Avoid करते गए। विशाल ने अपना कारण बताते हुए कहा कि अगर मैं मुश्किल में हूं तो भाई हमेशा अपनी बहन के पास जाता है इसलिए मैं भी तेजस्वी नहीं शमिता के पास जाऊंगा। वहीं घर में तेजस्वी के सबसे करीबी करण कुंद्रा का भी कहना था कि मैं जब भी मुश्किल में रहा हूं, हमेशा शमिता के पास ही गया हूं और उसी के पास जाऊंगा।

उमर रियाज़ की आई बारी
जब उमर की बारी आई तो उनका कहना था कि वो शमिता और तेजस्वी दोनों के ही करीब हैं लेकिन अगर मुश्किल में किसी एक को चुनना होगा तो वो तेजस्वी को चुनेंगे क्योंकि तेजस्वी बहुत ही मज़ेदार इंसान हैं। सलमान ने उमर से सवाल किया कि मुश्किल के समय में मज़ेदार इंसान कैसे किसी की मदद कर सकता है। ये कितना बेवकूफी भरा लॉजिक हुआ। अगर कोई मर रहा होगा तो आप मदद के लिए ऐसे इंसान को चुनेंगे जो मज़ेदार है?

सलमान पर भड़कीं तेजस्वी
ये सुनते ही तेजस्वी सलमान खान पर भड़क गईं और पूछा कि वो ये बात बार बार बोलकर उमर का फैसला बदलवाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। तेजस्वी का सवाल भले ही सही रहा हो लेकिन तरीका गलत था। और सलमान ने तुरंत उन्हें टोका कि आप इस तरह से मुझसे कैसे बात कर रही हैं। तेजस्वी ने हंसकर बात टालने की कोशिश की लेकिन सलमान ने बात टाली नहीं और तेजस्वी को ज़ोर की डांट लगाई।
Mushkil ghadi mein #BB15 ke gharwaalon ko padegi kiski zyada zaroorat, @ShamitaShetty ya @itsmetejasswi ? 🤔Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss15 aaj raat 9:30 baje sirf #Colors par.
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 31, 2021
Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss #WeekendKaVaar @justvoot. pic.twitter.com/JspvGuvhCR


Click it and Unblock the Notifications