क्या 'नागिन 6' को अलविदा कह सकती हैं तेजस्वी प्रकाश? एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी भारी रकम?

tejesswi prakash

Tejasswi Prakash may leave Naagin 6: मशहूर टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश जल्द ही 'नागिन 6' को अलविदा कह सकती हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इस महीने मेकर्स सीरियल को ऑफ एयर कर सकते हैं और साथ ही 'नागिन' के सातवें सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

इस शो को पिछले साल लॉन्च किया गया था। तेजस्वी प्रकाश के अलावा अनिता हंसनंदानी, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया और सिम्बा नागपाल भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। सीरियल शुरू होने के बाद दिलचस्प ट्रैक की वजह से सीरियल की जबरदस्त टीआरपी देखने को मिली थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से सीरियल की टीआरपी लगातार कम हो रही है जिससे मेकर्स भी चिंतित हैं।

इसके बाद मेकर्स ने फरवरी के महीने में इसे बंद करने का फैसला लिया था लेकिन चैनल की तरफ से सीरियल को एक महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। अब सीरियल बंद होने की खबर वायरल होने के बाद दर्शक भी सीरियल के क्लाईमैक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। 'बिग बॉस 15' की विजेता बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश को 'नागिन 6' के लिए साइन किया गया था। इस सीरियल से तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ। अब वो इस सीरियल को जल्द ही छोड़ सकती हैं।

'नागिन 7' की बात करें तो टीवी एक्टर गुलतेशाम खान ने घोषणा की है कि वो 'नागिन 7' में नजर आएंगे। हालांकि, सीरियल की लीड एक्ट्रेस का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। गुलतेशाम खान पहले भी 'कुमकुम भाग्य', 'जीत गई तो पिया मोरे' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: naagin 6 tejasswi prakash tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X