..................... Tejasswi Prakash maintain her lavish lifestyle by multiple income sources - Hindi Filmibeat

चौतरफा होती है तेजस्वी प्रकाश की कमाई, एक्टिंग के अलावा यहां से आता है भर-भर कर पैसा

Tejasswi Prakash

Tejasswi Prakash Income: प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कई टीवी शो में अपनी एक्टिंग और शानदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है। इतने सालों में वह टीवी शो से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

तेजस्वी एक शानदार जीवनशैली जीती हैं और अक्सर अपने ब्रांडेड एक्सेसरीज और अपने आउटफिट के कारण अपने फैंस का ध्यान खींचती हैं। अपनी अभिनय क्षमता के अलावा, 'नागिन 6' की एक्ट्रेस ने अपने इनकम के लिए भी कई जरिए बना रखे हैं ताकि वो एक रानी की तरह अपने जीवन को जी सकें। ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर सोशल मीडिया को प्रभावित करने और उससे आगे तक, तेजस्वी की आय के स्रोत केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं।

तेजस्वी की इनकम का सबसे अहम जरिया उनका एक्टिंग करियर है। जी हां, टीवी शो या फिल्म में काम करने से मिलने वाली इनकम ही उनकी सबसे बड़ी इनकम है। 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की' और 'कर्ण संगिनी' जैसे लोकप्रिय शो में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ, उन्होंने एक बड़ा फैन बेस तैयार किया है, जिससे उन्हें आज अच्छे और बेहतरीन रोल्स मिलते हैं। वह वर्तमान में एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 में नजर आ रही हैं, जिसके लिए तेजस्वी हर एपिसोड का 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस ने विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस भी जीता है। जब उन्होंने बिग बॉस 15 जीता, तो उन्हें 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इसके अलावा वो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में हर हफ्ते 10 लाख रुपए भी लेती थीं। टेलीविजन के अलावा, तेजस्वी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और उन्होंने मराठी फिल्म, 'मन कस्तूरी रे' से अपनी शुरुआत की। हाल ही में उन्हें रोहित शेट्टी की 'स्कूल कॉलेज अनी लाइफ' में देखा गया था।

तेजस्वी की लोकप्रियता ने विभिन्न ब्रांडों को आकर्षित किया है जो अपने प्रॉडक्ट्स के प्रचार के लिए फेमस चेहरों की तलाश कर रहे हैं। ब्रांड कोलैब और सहयोग के माध्यम से, उन्होंने फैशन और ब्यूटी से लेकर लाइफस्टाइल और फिटनेस तक के प्रोडक्ट्स का एड करके अपने लिए और भी इनकम सोर्स बनाए हैं। तेजस्वी प्रकाश के इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं। रिपोर्ट की मानें तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का तेजस्वी 10-15 लाख रुपए लेती हैं।

ब्रांड कोलैब के अलावा, तेजस्वी अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जहां वह फैशन, ब्यूटी, जर्नी और लाइफस्टाल से संबंधित वीडियोज बनाती हैं। विज्ञापनों और ब्रांड कोलैब के माध्यम से अपने चैनल से कमाई करके, वह अपने दर्शकों के साथ अधिक व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव तरीके से जुड़कर भी अपनी इनकम को खूब बढ़ाती हैं।

तेजस्वी की लोकप्रियता छोटे पर्दे से भी आगे तक फैली हुई है, जिससे वह इवेंट अपीयरेंस और रियलिटी शो या टॉक शो में गेस्ट रोल के लिए एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी बन गई हैं। इस तरह की उपस्थिति न केवल उसकी आय में योगदान करती है बल्कि उनकी प्रेजेंस को और भी बढ़ाती है। वह देश भर के विभिन्न लोकप्रिय कार्यक्रमों में भी देखी जाती हैं।

Read more about: tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X