तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के 'रूला देती है' गाने का पोस्टर हुआ रिलीज, दिखा रोमांस

By Filmibeat Desk

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी मनोरंजन जगत की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है और अब यह कपल 'देसी म्यूजिक फैक्ट्री' के आगामी गीत 'रूला देती है' के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जितने के लिए तैयार है। संगीत बैनर ने इस गाने का पोस्टर रिलीज किया है जिसमें तेजस्वी और करण के मुस्कुराट से रहित चेहरे उनके बीच के अनबन को व्यक्त करते है। बिग बॉस सीजन 15 के बाद 'रूला देती है' उनका पहला प्रोजेक्ट है जिसमें वे एक साथ नज़र आएंगे | इस जोड़ी ने बिग बॉस सीजन 15 के दौरान दर्शकों का दिल जीत लिया और अब उम्मीद है कि दर्शक इस गाने में भी उन्हें अपना भरपूर प्यार देंगे |

रियलिटी शो के दौरान इस जोड़ी के बीच कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गाने में वे किस तरह की केमिस्ट्री बिखेरते है। 'रुला देती है' गीत को राणा सोतल ने लिखा है और यासर देसाई ने गाया है तथा रजत नागपाल ने संगीत सजाया है | यह एक दर्द से भरा हुआ रोमांटिक गीत है, जिसकी शूटिंग गोवा में हुई है।

Tejasswi Prakash, Karan Kundrra,

इस गाने के पोस्टर रिलीज के बारे में तेजस्वी प्रकाश का कहना है कि "करण और मैं एक-दूसरे के साथ काम करने के मौके का इंतजार कर रहे थे और जिन लोगों ने हमें इतना प्यार दिया है, वे भी इन्तजार कर रहे कि हम एक साथ कब काम करेंगे। मुझे बहुत खुशी है कि 'रूला देती है' के माध्यम से हम आ रहे है। यह एक दिल को छू लेने वाला गाना है जिसकी शूटिंग गोवा में हुई है| मुझे अपनी कंपनी और गाना दोनों ही बहुत पसंद आया। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूँ कि श्रोता इसे कितना प्यार देते है|"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X