मां-बाप के सामने ही बॉयफ्रेंड संग रोमांस करने लगीं तेजस्वी प्रकाश, जरा से कपड़े पहन भूलीं लाज-शर्म!

Tejasswi Prakash Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश का नाम जरूर आता है। एक्ट्रेस ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। वो जिस शो का हिस्सा बनती हैं, वो शो हिट हो ही जाता है। लेकिन आजकल वो किसी और वजह से चर्चा में हैं।
तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा मौजूद थे। तेजस्वी प्रकाश ने अपने बर्थडे के दिन बेहद बोल्ड आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने ऑरेन्ज कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। इस आउटफिट में वो काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही थीं। लेकिन सिर्फ आउटफिट ही नहीं एक और चीज इस बर्थडे लंच में चर्चा में आई वो था करण और तेजस्वी का रोमांटिक होना।
करण-तेजस्वी का रोमांस
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों एक्ट्रेस के पैरेंट्स के साथ बर्थडे पर आए थे और इसी दौरान करण और तेजस्वी ने खूब भर-भरकर रोमांटिक पोज दिए। ये फोटोज देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गईं। इन सभी फोटोज में करण और तेजस्वी काफी ज्यादा कोजी होते नजर आ रहे हैं।
करण ने खूब लुटाया प्यार
करण कुंद्रा ने बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस के लिए लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी, मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें वह सब कुछ मिले जो तुम्हारा दिल चाहता है और मैं तुम्हें रास्ते में हंसाता रहूं ... मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरे लड्डू। आप मेरी मुश्किल जिंदगी में आईं और मुझे एहसास हुआ कि सब कुछ इतना आसान है.. मैं तेरा तू मेरी बस और कुछ समझने की जरूरत नहीं.. करण कुंद्रा के इस पोस्ट पर तेजस्वी प्रकाश का भी कमेंट आया और उन्होंने लिखा- मैं सबसे ज्यादा खुसनसीब हूं और मैं तुमसे प्यार करती हूं सनीं।
'बिग बॉस' ने मिलाई जोड़ी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था और इसी शो के दौरान उनकी नजदीकियां साफ नजर आई थीं। करण और तेजस्वी को हमेशा पास-पास ही देखा जाता रहा है और जैसे ही बिग बॉस खत्म हुआ दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। तब से करण और तेजस्वी आए दिन साथ ही नजर आते हैं। फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
