तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा अगले साल करेंगे शादी ? मुनीषा ने कहा- दोनों ने शादी की प्लानिंग भी...

tejasswi Prakash Karan Kundra

Tejasswi Prakash Karan Kundra to get married next year: बिग बॉस ओटीटी 15 के कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि कपल आए दिनों सोशल मीडिया पर छाया रहता है। कभी दोनों वेकेशन फोटोज शेयर कर तारीफें बटोरते हैं तो कभी दोनों अपनी शादी की अफवाहों को शांत करवाते नजर आते हैं। दोनों किसी भी इवेंट में जाते हैं तो बतौर कपल ही नजर आते हैं। ऐसे में फैन्स दोनों से बार-बार पूछ रहे हैं कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे।

भले ही अभी तक तेजस्वी और करण ने अपनी शादी के प्लान के बारे में फैन्स को ना बताया हो, लेकिन हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं मुनीषा खटवानी ने प्रिडिक्शन किया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुनीषा बताती हैं कि तेजस्वी और करण जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मुनीषा खटवानी टैरो कार्ड रीडर हैं। उन्होंने हाल ही में टाइम्स नाऊ से बात करते हुए यह प्रडिक्शन किया है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अगले साल शादी के बंधन में बंधेगे। मुनीषा यह भी बताती हैं कि दोनों की शादी की प्लानिंग शुरू हो गई है। हालांकि इस बारे में अभी तक ना तो तेजस्वी प्रकाश ने कोई पुष्टी दी है और ना ही करण कुंद्रा ने।

आपको बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के ब्रेकअप की खबरें भी काफी तेज थीं, लेकिन इन अफवाहों को शांत करने के लिए करण ने अपनी वेकेशन फोटोज़ शेयर कर ब्रेकअप की अफवाहों पर फुल-स्टॉप लगाया था।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी बिग बॉस के सीजन 15 से बनी थी। हालांकि तब लोगों को लग रहा था कि शायद दोनों शो जीतने के लिए प्यार का एक्ट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी दोनों की जोड़ी वैसी ही नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X