Tejasswi Prakash Injured: मास्टरशेफ में कुकिंग के दौरान लगी तेजस्वी प्रकाश को चोट, जल गया पूरा हाथ

Tejasswi Prakash Injured: बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन सीरियल से भी खास लाइमलाइट में आई हैं। उनके नागिन के किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। वहीं हाल ही में तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो मास्टर शेफ में नजर आ रही हैं।
तेजस्वी को लगी चोट
जी हां, मास्टर शेफ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस शो का हिस्सा बनने के लिए सितारे बहुत ही एक्साइटेड हैं। बता दें कि बीते दिन सेट के बाहर तेजस्वी प्रकाश को देखा गया इस दौरान तेजस्वी प्रकाश ब्लू टी शर्ट और जॉगर्स में नजर आईं। तेजस्वी से जब पैपराजी ने उनका हाल पूछा तब तेजस्वी ने कहा कि उन्हें चोट लग गई है। पैपराजी के दोबारा पूछने पर तेजस्वी ने कहा कुकिंग करते समय ओवन से जल गई। तेजस्वी अपने अपने जले हुए हाथ पर दवाई लगाए हुए नजर आईं। तेजस्वी का हाल देख फैन्स ने भी उनके लिए फिक्र जताई है।
ये सितारे भी आ रहे हैं शो में नजर
आपको बता दें कि मास्टर शेफ के शो में तेजस्वी के अलावा बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, फैजल मलिक समेत तमाम सितारे इस शो में नजर आ रहे हैं। फैन्स तो फिलहाल इस शो को देखने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हो रहे हैं।
शादी को लेकर चर्चाओं में हैं तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। तेजस्वी प्रकाश एक्टर करण कुंद्रा को लंबे समय से डेट कर रही हैं। वह आए दिनों उनके साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। माना जा रहा है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इस बारे में दोनों ने ही कोई पुष्टी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications











