Tejasswi Prakash : Photos में देखिए तेजस्वी के 10 साल पूरे होने का सफर, टीवी की सबसे बोल्ड नागिन

Tejasswi Prakash : बिग बॅास 15 ने 3 महीने के भीतर तेजस्वी प्रकाश को टीवी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर को संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचाया है कि वह टीवी इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में लाइफ ओके चैनल के एक शो से की थी। इसके बाद उन्हें बड़ा ब्रेक मिला संस्कार धरोहर अपनों की शो से। यहीं से टीवी की दुनिया में तेजस्वी को ऊंचाई मिलना शुरू हुआ। तेजस्वी प्रकाश के इंडस्ट्री में पूरे हुए 10 साल को उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से तेजस्वी के करियर और निजी जिंदगी पर नजर डालते हैं। तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को हुआ। तेजस्वी के पिता प्रकाश इंजीनियर हैं। ऐसे में उनका फोकस भी इंजीनियर बनने पर था। लेकिन कॅालेज में आने के बाद उन्होंने अपना करियर बदलने का फैसला किया।

18 साल में पहला टीवी शो
तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग लाइन में आने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 18 साल की उम्र में अपना पहला टीवी शो 2612 किया।इसके बाद से तेजस्वी प्रकाश की करियर की गाड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगी।

तेजस्वी प्रकाश के टीवी शो
उन्होंने स्वरागिनी-जोड़े रिश्ते के सुर, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे टीवी शो से खुद का नाम टीवी इंडस्ट्री में स्थापित किया। तेजस्वी प्रकाश के करियर के लिए खतरों के खिलाड़ी, बिग बॅास 15 और नागिन का नया सीजन सबसे बड़ा शो साबित हुआ है।

तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा से प्यार
तेजस्वी प्रकाश ने अपनी लव लाइफ को भी सभी के सामने ओपन रखा है। बिग बॅास 15 के दौरान उन्हें करण कुंद्रा से प्यार हुआ। फैंस को तेजरन की सुपरहिट जोड़ी मिल गई है।

तेजस्वी प्रकाश का बोल्ड फोटो
बिग बॅास से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस ने तेजरन का नाम दियाा। दूसरी तरफ स्टाइल और फैशन के मामले में भी तेजस्वी किसी से कम नहीं हैं।

तेजस्वी प्रकाश का बोल्ड अंदाज
तेजस्वी कई दफा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश ने एक दफा यह भी किस्सा शेयर किया था कि पतले होने के कारण उन्हें कई दफा ट्रोल भी किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











