"भूल जाते हो क्या, मैं ही तेरी बीवी हूं...", तेजस्वी प्रकाश के इस बयान से इंटरनेट पर मचा बवाल!

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Latest Vlog: करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता है और तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है। इस समय करण तेजस्वी के साथ मॉरीशस में हॉलीडे मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका यह ब्लॉग वायरल हो गया जिसके बाद एक बार फिर से उनकी शादी की बातें शुरू हो चुकी है।

Karan Kundrra Tejasswi Prakash

व्लॉग में बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश दूसरी तरफ मुंह करके बैठी हुई नजर आ रही है और वही करण कुंद्रा उनसे कहते हैं कि वह उसकी पत्नी है ना, तुम मेरी पत्नी नहीं हो ना। इस पर तेजस्वी जल्दी से जवाब देते हुए कहते हैं कि "अरे, मैं तेरी बीवी हूं।" तो करण कुंद्रा कहते हैं कि "अच्छा जी।" फिर तेजस्वी कहती है कि "मैं तुम्हारी बीवी हूं तुम भूल जाते हो क्या।"

करण और तेजस्वी ने चोरी छुपे रचा ली है शादी?

दोनों की इस बातचीत को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। काफी सारे लोगों ने तेजस्वी की मजाक मजाक में कही हुई बात के बाद इस कपल के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत समझ लिया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है और अब लोगों का कहना है कि दोनों कब शादी करेंगे।

दरअसल तेजस्वी ने यह जवाब कब दिया था जब उन्होंने शिकायत की थी कि मॉरीशस ट्रिप के दौरान करण ने उनकी तस्वीर नहीं खींची। बाद में करण कुंद्रा ने तेजस्वी को इस बात का भरोसा दिला दिया था कि वह तस्वीें लेंगे और आखिर में प्यार से उन्हें 'आई लव यू बेबी' कहा था।

कैसे शुरू हुई करण और तेजस्वी की लव स्टोरी?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात साल 2021 में बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और घर से बाहर आने के बाद भी अभी तक दोनों एक दूसरे के प्यार में है। अब दोनों के फ्रेंड्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों शादी कर ले और पिछले कुछ सालों से हर बार दोनों की शादी की अफवाहें आती रहती हैं।

Read more about: tejasswi prakash karan kundrra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X