Tejasswi Prakash ने पहना सबसे बोल्ड आउटफिट, डीप नेक वाली छोटी ड्रेस देखकर लोग बोले-'उर्फी ज्यादा अच्छी'

Tejasswi Prakash Brutally Trolled: अभिनेत्री और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को गुरुवार (2 मई) को मुंबई में एक प्रोग्राम में देखा गया। तेजस्वी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, अवार्ड शो में उनके हालिया लुक ने लोगों की भौंहें चढ़ा दी।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह एक चमकदार पैंट और ओवरसाइज्ड सफेद टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें एक गहरी नेकलाइन और लंबे-लंबे स्लीव्स हैं। तेजस्वी ने अपने बालों को मेसी बन में बांधा हुआ था और कम से कम मेकअप का ऑप्शन चुना था। इवेंट के रेड कार्पेट पर चलते समय वह मुस्कुराती हुई नजर रही थीं।
एक्ट्रेस का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल किया और उनमें से कुछ ने कहा कि वह पहचान में ही नहीं आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "इनका ड्रेसिंग सेंस कितना खराब है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहचानना मुश्किल है...आउटफिट भयानक है।" तीसरे यूजर ने लिखा- "बहुत खराब ड्रेसिंग सेंस तेजू.. तुमसे यह उम्मीद नहीं थी.. आशा है कि अगली बार तुम इसका ध्यान रखोगी।" चौथे यूजर ने लिखा- "ये कोई स्टाइल हुआ?? इससे अच्छी तो उर्फी है।"
तेजस्वी अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं और एक्ट्रेस ने बार-बार फैशन गोल दिए हैं। हालांकि, इस बार वह छाप छोड़ने में नाकाम रहीं।
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, बिग बॉस 15 जीतने के बाद, तेजस्वी एकता कपूर के डेली सोप 'नागिन 6' में दिखाई दी थीं। उन्हें 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' नामक मराठी फिल्म में भी देखा गया था, जो अप्रैल 2023 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद से एक्ट्रेस किसी और प्रोजेक्ट में नजर नहीं और ना ही उन्होंने हाल में किसी प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications