TEASER: जब एक साथ आए तीन सुपरस्टार्स.. हंगामा हो गया!
कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में 3 सुपरस्टार निर्देशक एक साथ नजर आने वाले हैं- जोया अख्तर, कबीर खान और इम्तियाज अली। यहां देंखे एपिसोड का मजेदार टीजर.
बॉलीवुड एक्टर्स को एक साथ तो हम कई बार देख लेते हैं। लेकिन काफी कम ऐसा होता है जब बॉलीवुड के निर्देशक एक साथ बातें करते दिखें। जी हां, कुछ ऐसा ही माहौल होगा कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में। जहां तीन सुपरहिट निर्देशक एक साथ नजर आएंगे- ज़ोया अख्तर, कबीर खान और इम्तियाज अली।
[एक ही फिल्म से जु़ड़ेंगे तीन सुपरहिट स्टार.. ब्लॉकबस्टर रीमेक!]
कोई शक नहीं कि यह एपिसोड मस्ती से भरपूर होने वाला है। जिसकी झलक आपको इस टीजर में ही मिल जाएगी। तीनों ही निर्देशक अपने अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर हैं.. और कोई किसी से कम नहीं।

वहीं, करण जौहर भी टांग खिंचने से नहीं चूकते। लिहाजा, ये तीन डाइरेक्टर्स और करण जौहर की मस्ती.. यानि की यह एपिसोड फुल मसालेदार होने वाला है। खासकर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है क्योंकि हमने इन तीनों ही निर्देशकों को काफी कम खुलकर बातें करते सुना है।
यहां देंखे टीजर-
Take a sneak peek into Bollywood with @kabirkhankk, Zoya Akhtar & Imtiaz Ali on the #KoffeeWithKaran Director's Special episode! pic.twitter.com/GqBiQn9bvX
— Star World (@StarWorldIndia) February 20, 2017


Click it and Unblock the Notifications