Divek wedding : दिव्यांका को टीम ने कहा 'अलविदा' और हो गए इमोशनल!

By Shivani Verma

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को केवल तीन दिन ही बचे हैं। दिव्यांका ने जितना अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है उतनी ही जगह है उनके को-स्टार्स के दिलों में। और ये तब दिखाई दिया जब दिव्यांका ने सिंगल लेडी के रूप में इस ये हैं मौहब्बतें सीरियल की आखिरी शूटिंग की।

Divyanka

जी हां..हाल ही में दिव्यांका ने सीरियल ये हैं मौहब्बतें की शादी से पहले की आखिरी शूटिंग की है। इस दौरान पूरी टीम दिव्यांका को अलविदा कहने के दौरान काफी इमोश्नल हो गई। सीरियल के सभी को-स्टार्स ने दिव्यांका को बड़े ही प्यार से अलविदा किया और सभी ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

बता दें कि रविवार को उन्होंने अपने सीरियल ये है मोहब्बतें का शादी से पहले का लास्ट शूट किया, जिसके बाद टीम मेंबर्स ने उन्हें बेचलरेट पार्टी होस्ट की। पार्टी के दौरान सभी ने दिव्यांका को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुछ सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू भी नजर आ रहे थे।

[DIVEK वेडिंग...खुद की शादी में खुद का वेडिंग ट्रैक...अब आएगा मज़ा!]

बेचलरेट पार्टी के दौरान दिव्यांका ने ऑनस्क्रीन हसबैंड करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव से भी मुलाकात की। एक्टर राज सिंह अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर खीची और सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका के होमटाउन में होगी। 7 जुलाई संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।

ये कपल अपनी शादी से पहले अपने फैंस के साथ काफी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं और सभी को अपना हर अपडेट दे रहे हैं। अपनी तस्वीरों और मीडिया से बातचीत के जरिए ये दोनों अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इन दोनों के कई फैंस ने इनके लिए गिफ्ट्स भी भेजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X