'सच का सामना' कर सकती है टीम अन्ना

हाल में शुरू हुए रियेलिटी शो 'सच का सामना 2' में हिस्सा लेने के लिए कई राजनेताओं के भी नाम सामने आ रहे हैं। शो के आयोजकों ने अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के अलावा बाबा रामदेव और कभी टीम अन्ना के सदस्य रह चुके स्वामी अग्निवेश से भी बात की है। कुछ ने अपनी सहमती भी जता दी है।
कुमार विश्वास को छोड़कर टीम अन्ना के कुछ सदस्यों ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भी भर दी है। कहा जा रहा है विश्वास इसलिए शो में हिस्सा नहीं लेना चाह रहे हैं कि इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम को धक्का पहुंचेगा।
स्वाभिमान यात्रा में जुटे बाबा रामदेव के बारे में कहा जा रहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी यात्रा पूरी होने के बाद ही इस शो में हिस्सा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











