..................... Team 07 including Mr Faisu did a spectacular dance video of Adnan Shaikh Sangeet Ceremony Viral! - Hindi Filmibeat

मिस्टर फैजू समेत Team 07 ने अदनान शेख की संगीत सेरेमनी पर किया धमाकेदार डांस, Video Viral!

adnaan shaikh

Team 07 Dance On Adnaan Sangeet Ceremony- अदनान शेख जो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने बिग बॉस ओटीटी 3 में भी एंट्री मारी थी और काफी जल्दी ही निकल गए थे।

उनकी शादी की फंक्शन लगातार हो रहा है और बीती रात संगीत सेरेमनी से उनका एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरी टीम 07 साथ में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि पहले अदनान शेख स्टेज पर आते हैं और इसके बाद फैजू फिर बाकी सभी मेंबर्स भी आ जाते हैँ। पूरी टीम ने मिलकर स्टेज पर आग लगा डाली है।

अदनान शेख के संगीत समारोह के अंदर की छोटी सी क्लिप इंस्टाग्राम पर एक पापराज़ी हैंडल द्वारा साझा की गई थी। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उनसे कितनी नफरत करते हैं, उन्होंने यह प्रसिद्धि अर्जित की है।'' एक ने लिखा, ''सोशल मीडिया के सितारे।'' एक ने लिखा, ''टीम 07 की ताकत।'' एक ने लिखा, ''जब शादी डिस्को डांस पर होगी तो औलाद भी नचनिया ही पैदा होगी अल्लाह हिदायत दे।'' एक ने लिखा, ''जाहिलों की बारात।'' एक ने लिखा, ''जलने वाले जलते रहेंगे ये लोग ऐसे ही मचाते रहेंगे।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड से शादी रचा रहे हैं

अदनान अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी कर रहे हैं और उनके वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान की शादी का जश्न 20 सितंबर को शुरू हुआ और 25 सितंबर को खत्म होगा। संगीत सेरेमनी में अदनान ने चमकीली शेरवानी पहनी हुई थी, वहीं दूसरी ओर फैसल ने सुनहरी सजावट वाली काली शेरवानी पहनी थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: adnaan shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X