मेरा पहला प्यार मेरी स्कूल टीचर थीं: गुरमीत चौधरी

Gurmeet Chaudhary
आज शिक्षक दिवस है। शिक्षक के बारे में कुछ भी कहना बेमानी हैं क्योंकि उनका दर्जा तो भगवान से भी बड़ा है। जिंदगी की हर लड़ाई में टीचर की सिखाई सीख ही काम आती हैं, ऐसे में कभी-कभी छात्र अपनी टीचर के बेहद करीब आ जाता है तो अगर किसी छात्र को अपनी ही टीचर से प्यार हो जाये तो इसमें गलत ही क्या है? यह कहना है जीटीवी के मशहूर शो पुनर्विवाह के यश यानी गुरमीत चौधरी का।

कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो में प्रतिभागी बने गुरमीत ने अपने प्यार का इकरार करते हुए बताया कि उन्हें पहली मुहब्बत क्लास 9th में हुई थी। उनकी स्कूल में एक टीचर थी जिनकी हर बात उन्हें बहुत पसंद थी। केवल वो ही नहीं बल्कि उनके क्लास के कई लड़के उस टीचर के फैन थे। हालांकि गुरमीत ने यह नहीं बताया कि उनकी टीचर का नाम क्या था लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीचर के पास एक लाल रंग की साड़ी थी जो उन पर बहुत अच्छी लगती थी।

अपनी फेवरट टीचर का एक भी क्लास वो और उनके दोस्त मिस नहीं करते थे और मैम की क्लास में बहुत तैयार और सज-धज कर बैठा करते थे जिसके कारण उनकी क्लास की लड़कियों को गलतफहमी हो जाती थी कि लड़के और गुरमीत उनको इंप्रेश करने में लगे हैं। गुरमीत आज भी अपनी मैम को मिस करते हैं।

हो सकता है आप में से कई लोग गुरमीत की तरह हों जिन्हें अपनी ही टीचर से प्यार हो गया तो देरी किस बात की है। हमें लिख भेजिये..यकीन मानिये हम आपकी बात जरूर लोगों तक पहुंचायेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X