गुरमीत ने बनवाया टैटू

By Priya Srivastava

Gurmeet Chaudhary is now having Tattoo fever.
अभी तक हम यही खबर सुनते आ रहे थे कि सैफ अली खान ही करीना के प्यार में इस कदर पागल हैं कि उन्होंने अपने हाथों पर करीना के नाम का टैटू गुदवा लिया है। यही नहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणबीर कपूर के नाम का टैटू बनवाया था। अब खबर आ रही है कि टेलीवुड पर भी इसका बुखार चढ़ गया है।

खबर है कि सीरियल गीत हुई सबसे पराई में लीड किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी ने हाल ही में बंगाली बाला देबीना से शादी रचाई है और अब उन्होंने अपनी हाथों पर देबीना नाम गुदवा लिया है।

गुरमीत बताते हैं कि वे देबीना से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें यह एक तोहफा देना चाहते थे और साथ में सरप्राइज भी। निस्संदेह दर्द तो हुआ लेकिन प्यार के लिए इतना तो किया ही जा सकता है। लेकिन मैंने जब देबीना को दिखाया तो वह खुश तो हुई लेकिन फिर मुझ पर नाराज भी हुई कि मुझे यह सब करने की क्या जरूरत थी।

वाकई मान उर्फ गुरमीत अगर आप यह सब न करते तो भी देबीना ही आपकी पत्नी रहतीं। अब उन्हें कोई सबूत देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए आपको। और अगर आपने ऐसा किया भी है तो गॉड ब्लेस यू। दर्द तो आपको हो ही रहा होगा। लेकिन शायद देबीना के मलहम से वह ठीक हो जाये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X