कठिन होता जा रहा है हर टास्क- रोडीज़ 9

Roadies
एक बिल्डिंग का 6ठा फ्लोर, चारों तरफ सन्नाटे भरा अंधेरा और अचानक दर्द से भरी चीख का शोर। ये किसी हॉरर फिल्म का कोई सीन नहीं बल्कि एमटीवी हीरों होंडा रोडीज़ 9 के 2 जून के एपिसोड का एक भाग है।

वैसे तो रोडीज‍़ के हर नये सीजन में कंटस्टेंट के टास्क पहले से मुश्किल होते हैं लेकिन इस बार के रोडीज़ जिसका नाम एवरीथिंग या नथिंग रखा गया है के टास्क कंटस्टेंट को बहुत भारी पड़ रहे हैं। टीवी स्क्रीन पर देखने में शायद ये टास्क बहुत रोमांचक लगें पर हकीकत में ये इतने मुश्किल हैं कि इन्हें करते वक्त कंटस्टेंट घायल तक हो जाते हैं। फिर भी रोडीज़ बनने का उनका जुनून कम नहीं होता।

2जून के एपिसोड में मनी टास्क के लिए जब टीम बनाने के लिए कहा गया तो अर्श के साथ किसी पार्टनर के ना होने की वजह से उसे इस टास्क में भाग नहीं लेने दिया गया। पर बाकी के कंटस्टेंट भी इस टास्क को करने में नाकाम रहे। फिर रघू एक ट्विस्ट लेकर आया और अर्श को एक नया टास्क देकर एक मौका दिया 75 हजार कमाने का।

दो बांउसर्स के साथ रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक का वक्त बिताने को कहा गया और बताया गया कि हर एक घण्टे में 10 मिनट के लिए उसे उन बांउसर्स के हाथों पिटना होगा। इम्यूनिटी पाने के लिए अर्श इस टास्क को करने के लिए तैयार भी हो गया। पहली बार पिटने के बाद उसकी हालत देख रघू ने उसे रात भर जगने का टास्क दिया।

इस एपिसोड में कोई वोट आउट नहीं था पर इस एपिसोड के टास्क को देखने के बाद यह तो अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले एपिसोड में टास्क का लेवल और मुश्किल होगा और कंटस्टेंट को खुद को अपने कम्फर्ट ज़ोन से निकलकर एक मुश्किल और दर्दभरे सफर के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X