टीवी एक्टर का खुलासा- मुझे पैनिक अटैक आता था, गर्लफ्रेंड ने मुझ पर पैसों के लिए वशीकरण कर दिया था

Aayush Khatri

टीवी शो टशन-ए-इश्क एक्टर आयुष खत्री ने खुद की निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान आयुष ने कहा है कि वह वशीकरण का शिकार हो गए थे।मुंबई आने के बाद उनके साथ यह खतरनाक घटना हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि वह एक ऐसे रिश्ते में फंस गए थे कि निकलना मुश्किल हो गया था। साथ ही उनका करियर भी एक खराब दौर से गुजरा। आयुष ने इस संबंध में बताया कि मुंबई में आकर मैं बैंकरप्ट हो गया। मैंने वो हालात देखे हैं।

एक लोकप्रिय चैनल में क्रिएटिव डायरेक्टर महिला ने मेरा साथ दिया। उसने मेरा साथ दिया और फिर से काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। हम दोनों लिव इन में रहते थे। उसने मुझे एक्टिंग पर फोकस करने के लिए बोला था। काफी समय बाद मैं इंडस्ट्री में अच्छा काम करने लगा। पैसे की दिक्कत भी खत्म हो गई। फाइनेंशियली भी स्टेबल हो गया। मुझे नहीं पता था कि इसके बाद मेरे लिए और भी बुरे दौर की शुरुआत की।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करने के दौरान आयुष ने कहा कि मैं उस लड़की से बेइंतहा प्यार करता था। उसके मन में अलग ही बुरे प्लान्स थे। उसने मेरे सभी बैंक अकाउंट्स अपने कंट्रोल में ले लिए। उनका फायदा उठाने लगी। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी थी। उसके लिए इतना भी काफी नहीं था। उसने मुझे परिवार और दोस्तों से भी दूर कर दिया था। मेरे पिता ने पिछले 15 सालों से बेड रेस्ट पर है। मेरे लिए चिंता करने लगे थे। मेरी मां मुंबई आई थी और उस महिला ने मुझसे मिलने तक नहीं दिया गया।

उन्हें बाहर ही छोड़ दिया गया। जैसे वो कोई अजनबी हो। आयुष ने आगे अपनी बात बताते हुए कहा कि वो काला जादू भी जानती थी। मुझ जैसे उसने कोई जादू कर दिया था। आयुष ने बताया कि अपनी मां के कारण वह फिर से साधारण जिंदगी में लौट आए हैं। उन्हें पैनिक अटैक आता था। उन्हें ऐसा लगता था कि जैसे किसी ने वशीकरण कर दिया है उन पर। आयुष खत्री ने कहा कि मुझे 3 से 4 लग गए अपनी पुरानी जिंदगी में वापस आने में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X