असित मोदी और दिलीप जोशी के बीच नहीं हुई कोई लड़ाई, जेठालाल बोले- लोग शो की सफलता से जलते हैं इसलिए...

Dilip joshi aka Jethalal Statement: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों अपने विवादों की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गया है। कभी शो से किरदारों के छोड़ने की खबर सामने आती है तो कभी शो के स्टार्स पर लीगल एक्शन लिया जाता है।
वहीं बीती रात यह खबर तेजी से फैली थी कि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल का प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि दिलीप ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया था। इस खबर ने तो फैन्स तो एक बड़ा झटका दिया, लेकिन हाल ही में दिलीप जोश का स्टेटमेंट आया है। दिलीप इस झगड़े को सरासर गलत बताया है।
इंडिया टुडे संग बातचीत के दौरान दिलीप जोशी कहते हैं कि 'जो चीजें मीडिया में सामने आ रही हैं उसे साफ करना चाहता हूं। ये सारी ही बातें अफवाहें हैं। मेरे और असित भाई के बीच कुछ भी ऐसा नहीं हुआ है। ऐसी चीजों को देखकर मुझे बहुत ही दुख हो रहा है। तारक मेहता एक ऐसा शो है जो मेरे लिए बहुत मायेन रखता है। यह एक परिवार की तरह है। लाखों की संख्या में लोग इसे फॉलो करना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसी बेसलेस खबरें फैल रही हैं जिससे सभी चीजों पर असर पड़ रहा है।'
'सालों से इस शो पर प्यार और पॉजिटिव चीजें दिखाई गई हैं, लेकिन अब नेगेटिव चीजें देखकर दिल दुखता है, लेकिन मैं इसे बता रहा हूं कि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है ये सारी ही बातें बेललेस हैं। सिर्फ असित भाई की रेपुटेशन खराब करने के लिए इस तरह की कहानियां बनाई जा रही हैं। मुझे तो लगता है कि कुछ लोग हैं जो शो की सफलता से जलते हैं। इसीलिए इस तरह की बातें फैला रहे हैं, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि मैं हर दिन की तरह उतने ही प्यार और पैशन के साथ शो में रहूंगा मैं कहीं नहीं जाने वाला। मैं सालों से इस जर्नी का हिस्सा हूं और आगे भी रहूंगा।
मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया चीजें फैक्टचैक करके ही प्रिंट करे। फैन्स का धन्यवाद जो लगातार शो से जुड़े रहते हैं। ये हमारे लिए काफी बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications











