TMKOC: टप्पू ने भागकर कर ली सोनू से शादी ? आत्माराम को लगा सदमा तो जेठालाल ने दिया आशीर्वाद

Tarak Mehta ka ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बच्चों से लेकर बड़े तक देखना पसंद करते हैं। यह शो इतना पॉपुलर है कि शो के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल तो शो का लेटेस्ट एपिसोड जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसे देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। जैसे ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शो का प्रोमो रिलीज हुआ है वह आते ही चर्चाओं में आ गया है।
टप्पू सोनू ने भागकर कर ली शादी
वैसे तो तारक मेहता के कई एपिसोड्स में दिखाया गया था कि सोनू और टप्पू की शादी के लिए घर वाले रिश्ते देख रहे थे, लेकिन ना तो अभी सोनू शादी करना चाहती है और ना ही टप्पू। वहीं भिड़े मास्टर को लगता है कि सोनू और टप्पू रिलेशनशिप में हैं इसीलिए दोनों शादी से मना कर रहे हैं, लेकिन अब जो हुआ है उसे देखकर भिड़े मास्टर के होश उड़ गए हैं।
टप्पू सोनी की शादी देख भिड़ को लगा सदमा
दरअसल वायरल हो रहे इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक मंदिर में टप्पू और सोनू भागकर शादी कर लेते हैं। वहीं जैसे ही यह खबर गोकुलधाम वालों को पता चलती है सभी मंदिर भागे चले आते हैं। भिड़े मास्टर जैसे ही पहुंचते हैं वह सोनू को शादी की रस्में पूरी करते देखते हैं। यह नजारा देखकर भिड़े सदमे में आ जाते हैं वह कहते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता। वहीं पास में खड़े जेठालाल के बाबूजी कहते हैं कि टप्पू बेटा ऐसा नहीं करना चाहिए था। बाबूजी की बात सुनकर भिड़े को तसल्ली मिलती है, लेकिन बाद में बाबूजी कहते हैं कि मुझे भी तुम्हारी शादी देखनी थी कितनी इच्छा थी मेरी। यह सुनकर तो भिड़े के होश ही उड़ जाते हैं। इतने में ही जेठालाल अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते हैं।
टप्पू-सोनू की शादी के बाद दया बेन आ सकती हैं शो में वापस
शो में नजर आ रहा ये शानदार ट्रैक लोगों को काफी पसंद आने वाला है। शो में आने वाला ये नया ट्विस्ट देखकर दर्शक तो बहुत ही एक्साइटेड हैं। वहीं कुछ लोग उम्मीद भी कर रहे हैं कि शायद टप्पू और सोनू की शादी होने के बाद दया बेन भी शो में लौट आएं। फिलहाल तो अभी दया को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











